Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उपराज्यपाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुपवाड़ा में किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
    देश

    उपराज्यपाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुपवाड़ा में किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की साढ़े दस फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह के दौरान महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं अम्ही पुणेकर और भारतीय सेना की 41आरआर को उनकी ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई देता हूं। महान शिवाजी की प्रतिमा लोगों और सेना के बहादुरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। उन्होंने कहा कि महान योद्धा और स्वराज्य के संस्थापक शिवाजी उच्च मानक नैतिकता, सही आचरण और सभी धर्मों और संप्रदायों के सम्मान के स्रोत भी थे। वह एक जन्मजात नेता थे, जिन्होंने दुश्मन के खिलाफ अपनी शानदार जीत के माध्यम से भारत का एक नया इतिहास लिखा।

    उन्होंने कहा कि अपनी सैन्य प्रतिभा और नैतिक बल का प्रदर्शन करके शिवाजी ने लाखों भारतीयों को एकजुट किया और मराठा साम्राज्य के लिए संप्रभुता हासिल की। उपराज्यपाल ने कहा कि उनके सार्वभौमिक और शाश्वत मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सामाजिक समानता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मार्ग पर मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    इस प्रतिमा की आधारशिला इसी साल पड़वा के दिन कुपवाड़ा स्थित भारतीय सेना शिविर में रखी गई थी। इसके निर्माण के लिए शिवनेरी, तोरणा, राजगढ़, प्रतापगढ़ और रायगढ़ से मिट्टी और पानी लाया गया। यह प्रतिमा साढ़े दस फीट ऊंची है। इस प्रतिमा का निर्माण आमही पुणेकर फाउंडेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के सहयोग से किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ दौरा 22 नवंबर को, झामुमो ने की विशेष तैयारी
    Next Article शिक्षण संस्थान में भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण और पारदर्शिता आवश्यक: राज्यपाल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version