Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एलएंडटी फाइनेंस ने एडीबी से किया करार, ग्रामीण इलाकों में करेगी फंडिंग
    बिजनेस

    एलएंडटी फाइनेंस ने एडीबी से किया करार, ग्रामीण इलाकों में करेगी फंडिंग

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रूरल और सेमी अर्बन इलाकों में गरीब महिलाओं, किसानों और मध्यम श्रेणी के उद्योगों की जरूरत को पूरा करने के लिए एलएंडटी फाइनेंस ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के तहत कंपनी को एशियाई विकास बैंक की ओर से दीर्घकालिक ऋण के रूप में 12.50 करोड़ डॉलर की राशि प्राप्त होगी।

    एलएंडटी फाइनेंस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक एशियाई विकास बैंक से मिलने वाले इस कर्ज की 40 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल गरीब महिलाओं की वित्तीय जरूरत को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा शेष बची 60 प्रतिशत राशि का उपयोग कमजोर वर्ग के किसानों को उधार देने और एमएसएमई की जरूरत को पूरा करने में किया जाएगा।

    कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एशियाई विकास बैंक की ओर से मिलने वाले 12.50 करोड़ डॉलर के दीर्घकालिक कर्ज के अलावा कंपनी के दूसरे डवलपमेंट पार्टनर से भी उसे इतनी ही राशि मिलेगी। इस तरह कंपनी ग्रामीण और अर्द्ध शहरी इलाकों की गरीब महिलाओं, किसानों और एमएसएमई की वित्तीय जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी।

    एलएंडटी फाइनेंस के बयान में कहा गया है कि एशियाई विकास बैंक से मिलने वाला दीर्घकालिक कर्ज कंपनी के सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के मूल सिद्धांतों के लिए काफी मददगार होगा। इससे देश के ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों के बीच की वित्तीय खाई को पाटने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही देश में समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की कोशिशें को बल मिल सकेगा। एलएंडटी फाइनेंस एशियाई विकास बैंक और अपने डवलपमेंट पार्टनर से मिले पैसे का इस्तेमाल रूरल और सेमी अर्बन इलाकों में माइक्रो लोन देने के साथ ही कृषि उपकरण ऋण देने में भी करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरवीएनएल पर स्टॉक एक्सचेंज ने लगाया जुर्माना, कंपनी के शेयरों में तेजी जारी
    Next Article पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version