Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नीतीश ने जदयू कार्यालय का किया निरिक्षण, मंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात
    बिहार

    नीतीश ने जदयू कार्यालय का किया निरिक्षण, मंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात

    adminBy adminNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Video Grave- Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar talk to media over the Women reservation bill, in Patna on Wednesday Sep 20, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह राजधानी पटना की सड़कों पर निकल पड़े। वे मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले जदयू कार्यालय पहुंचे। वे करीब 10 मिनट तक जदयू कार्यालय में रहे और यह जानकारी ली कि सुबह-सुबह पार्टी कार्यालय में कौन-कौन से नेता और पदाधिकारी मौजूद रहते हैं। इसके बाद सीएम सीधे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सचिवालय पहुंचते हैं। वहां विभागीय पदाधिकारी से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं लेकिन शनिवार को सचिवालय में छुट्टी का दिन है। ऐसे में नीतीश मुख्यमंत्री आवास से निकाल कर जल्दी ऑफिस पहुंचे और वहां से अटल पथ होते हुए सीधा मंत्री विजय कुमार चौधरी आए, जहां इन दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम प्रधान सचिव दीपक कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए।

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है। नीतीश गुरुवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप से बाहर होने पर पांड्या ने कहा-यह पचाना मुश्किल है कि मैं टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हूं
    Next Article एनटीपीसी ने आयोजित कराया भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version