Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान में आई अड़चन दूर, ऑगर मशीन के लिए प्लेटफॉर्म दोबारा तैयार
    देश

    सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान में आई अड़चन दूर, ऑगर मशीन के लिए प्लेटफॉर्म दोबारा तैयार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शुरू बचाव अभियान के दौरान आई अड़चन को काफी हद तक रात को दूर कर लिया गया है। इस बीच आज सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सुरंग स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव अभियान का जायजा लिया।

    इस अभियान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज सुबह कहा कि अब स्थिति काफी ठीक है। रात को हमें दो चीजों पर काम करना था। सबसे पहले, हमने मशीन के प्लेटफॉर्म का पुनर्गठन किया। इसके बाद पाइप पर जो थोड़ा दबाव था, उसे काटना था। इस समय यही काम हो रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पार्संस कंपनी ने ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार से अध्ययन किया है। इससे पता चला है कि सुरंग में अगले पांच मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं है। इसका मतलब है कि ड्रिलिंग सुचारू होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि चारधाम मार्ग में निर्माणाधीन इस सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 12 नवंबर से विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से बचाव अभियान शुरू किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर से
    Next Article अगले महीने दिल्ली जाएंगी मुख्यमंत्री ममता, पीएम संग मुलाकात
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version