Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पीएम नरेंद्र मोदी ने राजभवन में 1971 के युद्ध में इस्तेमाल मिग-211 लड़ाकू विमान का किया अनावरण
    Jharkhand Top News

    पीएम नरेंद्र मोदी ने राजभवन में 1971 के युद्ध में इस्तेमाल मिग-211 लड़ाकू विमान का किया अनावरण

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रांची के राजभवन में मिग-211 लड़ाकू विमान का अनावरण किया। इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में किया गया था। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन मौजूद थे। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचा था। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद बुधवार (15 नवंबर) को वह रांची के बाद बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू गये और उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खूंटी में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी नयी दिल्ली लौट गये।
    बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में लड़ाकू विमान का हुआ था इस्तेमाल
    झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि बुधवार 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन में मिकोयान गुरेविच (मिग-211) लड़ाकू विमान का अनावरण किया। 1964 में इस लड़ाकू विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया था।
    राज्यपाल के परिजनों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के परिजनों से भी मुलाकात की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बुधवार को राजभवन में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने मेरे परिवार, विशेष रूप से मेरे पोते-पोतियों के प्रति जो प्यार और स्नेह दिखाया, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। इसके लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी से किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 18 हजार करोड़ रुपये
    Next Article लोजपा (राम.) के स्थापना दिवस पर बापू सभागार पटना जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025

      अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

      July 6, 2025

      बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version