Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रधानमंत्री पहुंचे रांची, रोड-शो में जुटी भीड़, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने किया हवाई अड्डे पर स्वागत
    Jharkhand Top News

    प्रधानमंत्री पहुंचे रांची, रोड-शो में जुटी भीड़, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने किया हवाई अड्डे पर स्वागत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हवाई अड्डा से लेकर राजभवन तक गाड़ी से हाथ हिला कर लोगों का किया अभिवादन, पूरे रास्ते लोगों ने किया जोरदार स्वागत
    -आज जायेंगे उलिहातू, धरती आबा को करेंगे नमन
    -7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रात 9.30 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विपक्ष के नेता अमर बाउरी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से राजभवन तक (सात किमी) रोड-शो किया। कड़ी सुरक्षा के बीच खुले वाहन से लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। रांची के लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़े, फूलों से सारे रास्ते पर लोगों ने उनके आगमन का जश्न मनाया।

    प्रधानमंत्री करीब 10.30 बजे राजभवन पहुंचे। वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार 15 नवंबर को प्रधानमंत्री सबसे पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा स्मृति पार्क जायेंगे। यहां करीब 15 मिनट रहने के बाद उलिहातू के लिए रवाना होंगे। यह पहली बार होगा, जब कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जा रहे हैं। उलिहातू से प्रधानमंत्री खूंटी आयेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं से वह पीएम किसान की 15वीं किस्त के 18 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। झारखंड की 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यस करेंगे। इसके अलावा वह देश के आदिवासियों के लिए एक समन्वित मिशन लांच करेंगे।

    ये आदिवासी देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 75 आदिम जनजाति 22,544 गांवों (220 जिलों) में रहते हैं। इनकी आबादी लगभग 28 लाख है। पीएम पीवीटीजी मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार इनके घरों तक सड़क निर्माण करेगी। दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके अलावा स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे। आदिम जनजाति गांवों में टीबी उन्मूलन, शत-प्रतिशत टीकाकरण, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण और पीएम जन धन योजना आदि के लिए अलग से कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के प्रगति मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, आम लोगों का प्रवेश 19 नवंबर से
    Next Article झारखंड स्थापना दिवस आज, मोरहाबादी तैयार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026

      रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला

      June 12, 2026

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version