Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर एम्स में 10 हजारवें जन औषधि केंद्र का किया ऑनलाइन उद्घाटन
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर एम्स में 10 हजारवें जन औषधि केंद्र का किया ऑनलाइन उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर/रांची (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली से देवघर के एम्स स्थित 10 हजारवें पीएम जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड के कई जन औषधि केंद्र के लाभुकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि बाबा की भूमि से मुझे उद्घाटन करने का अवसर मिला। अब गांव के लोगों को सस्ती दवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा यही है कि आपके पैसे बचने चाहिए। आपको बीमारी से भी बचाना और आपके जेब में भी पैसे बचाना। इसका मतलब है मोदी की दवाई की दुकान। यहां दो हजार से अधिक दवाइयां 50 से 90 फीसदी दवाओं में डिस्काउंट मिलेंगी। पीएम जन औषधि केंद्र में सरकारी जेनरिक दवाइयों के साथ कुल 1600 दवाइयां उपलब्ध होंगी।

    प्रधानमंत्री ने देवघर के एक लाभुक से जन औषधि केंद्र के बारे में जाना और उनसे मिलने वाले फायदे के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री के सवाल पर लाभुक ने कहा कि जन औषधि केंद्र से दवाई लेने से उनका 10 से 12 हजार रुपये का खर्च बच जाता है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के रामगढ़ जिले में जन औषधि केंद्र चलाने वालीं फार्मासिस्ट से भी इस विषय पर बातचीत की।

    देवघर एम्स में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वास्थ्य केंद्र और जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला सशक्तिकरण और किसानों के विकास के बारे में बात की। केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को कृषि के क्षेत्र में उन्नत बनाना है। नमो ड्रोन दीदी को आज लॉन्च किया गया। इससे महिला कृषि के क्षेत्र में उन्नत बनेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना, जिसकी राह पर भारत निकल पड़ा है। हर गरीब परिजन को सस्ते दर पर इलाज और सस्ती दर पर दवाइयां मिलें, प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य यही है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि गरीबों को बड़ी राहत भी मिलेगी। झारखंड के लिट्टीपाड़ा और सुंदर पहाड़ी में आदिवासी बच्चों की लगातार हो रही मौत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद इन्होंने सांसद निशिकांत दुबे और बाबूलाल मरांडी को क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया था। वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी लेने के बाद केंद्र सरकार पहल करेगी।

    सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस क्षेत्र में डॉक्टर नहीं हैं, बुनियादी सुविधाएं नहीं है, उस क्षेत्र में एम्स जैसे स्वास्थ्य संस्था का होना बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री ने देवघर एम्स की सौगात देकर इस पिछड़े क्षेत्र को उन्नत बना दिया है। जन औषधि केंद्र खुल जाने से गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इसके पहले लोगों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और पटना जैसे क्षेत्र जाना पड़ता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह की झारखंड यात्रा से पहले बांग्लादेशी घुसपैठ पर बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल का बड़ा बयान
    Next Article शराब बेचनेवाली एजेंसी जीडीएक्स ब्लैकलिस्टेड, आठ करोड़ रुपये जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version