पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया में झामुमो गठबंधन को बढ़त
रांची। झारखंड की 81 में से 38 सीटों पर हुए मतदान के बाद बुधवार को छह एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आये। इन एग्जिट पोल के नतीजे मिले-जुले हैं। चार एजेंसियों, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्या स्ट्रैटेजीस और टाइम्स नाउ में जहां भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आगे बताया गया है, वहीं पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया के सर्वेक्षण में झामुमो गठबंधन को बढ़त मिलने का दावा किया गया है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ है। यहां बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। झारखंड के लिए छह एजेंसियों के एग्जिट पोल आये हैं। इनमें से चार में भाजपा गठबंधन को, तो दो में झामुमो गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार जताये गये हैं।

महाराष्ट्र: छह एजेंसियों ने भाजपा गठबंधन को, तीन ने कांग्रेस गठबंधन को आगे बताया
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। महाराष्ट्र में 10 एग्जिट पोल आये हैं। इनमें से छह में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है, जबकि तीन में कांग्रेस गठबंधन की सरकार का अनुमान है। एक में किसी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version