Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»ओडिशा एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद
    स्पोर्ट्स

    ओडिशा एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच जोरदार मुकाबले की उम्मीद

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर की शुरुआत शाम 5:00 बजे से होगी, जब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और ओडिशा एफसी यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में उतरेंगी।

    नॉर्थईस्ट और ओडिशा छह-छह मैचों में आठ-आठ अंक लेकर तालिका में क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर हैं। हाईलैंडर्स ने जमशेदपुर एफसी को 5-0 से रौंदा था, जबकि जगरनॉट्स ने मुम्बई सिटी एफसी को उसके घरेलू मैदान पर 1-1 के ड्रा रोका था।

    नॉर्थईस्ट की जमशेदपुर एफसी पर 5-0 की जीत लीग में उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। अब, उनके पास लीग के एक ही सीजन में लगातार जीत दर्ज करने का मौका है।

    नॉर्थईस्ट यूनाइटेड इस साल अपने खेले मुकाबलों के शुरुआती 15 मिनट में चार गोल कर चुके हैं, जो लीग की सभी टीम में सबसे अधिक गोल है। वहीं, जगरनॉट्स उन तीन टीमों में से एक हैं, जिन्होंने इस समय अवधि में अभी तक कोई गोल नहीं खाया है।

    ओडिशा एफसी अपने पिछले सात अवे मैचों में दो बार ड्रा खेली जबकि पांच मुकाबले हारी है। इस दौरान उसने केवल एक क्लीन शीट रखी है, और तीन मुकाबलों में तीन में कोई गोल नहीं किया।

    गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में अपने चार मैचों में सर्जियो लोबेरा को कोई जीत नहीं मिली है। उनकी टीमें दो मैच हारी और दो ड्रा खेली हैं और प्रत्येक मुकाबले में कम से कम दो गोल खाए हैं।

    रेड माइनर्स पर 5-0 की बड़ी जीत से नार्थईस्ट बहुत सी चीजों को लेकर खुश हैं। स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली टीम द्वारा उस मैच में एक भी गोल नहीं खाने से सबसे ज्यादा खुश हैं, जो टीम की रक्षात्मक सुदृढ़ता को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अच्छा खेला, हमने सभी मैचों में वही किया जो हमें करना चाहिए था। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमने गोल नहीं खाया और मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है।”

    ओडिशा एफसी के सहायक कोच एंथनी फर्नांडिस ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को एक कठिन प्रतिद्वंद्वी बताया और उसके हालिया प्रदर्शन को सराहा।

    उन्होंने कहा, “नॉर्थईस्ट यूनाइटेड वास्तव में बढ़िया खेल रही है। 5-0 की जीत के बाद वो अच्छी लय है। मेरे अनुसार, योजनाएं उनकी पूरी टीम को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।”

    बता दें कि दोनों टीमें आईएसएल में एक-दूसरे के खिलाफ 10 बार खेली हैं। ओडिशा एफसी ने छह और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रा रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूएसपीएल ने सीजन 3 के लिए की कमेंटरी पैनल की घोषणा 
    Next Article हेमंत सोरेन जेल गये पर झुकें नहीं: कल्पना सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version