Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अमेरिका में गौतम अडाणी पर रिश्वतखोरी का आरोप, ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट
    बिजनेस

    अमेरिका में गौतम अडाणी पर रिश्वतखोरी का आरोप, ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अमेरिका में गौतम अडाणी और सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी
    नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अमेरिका में उन पर अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी में शामिल होने और निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की अमेरिकी कोर्ट में प्राथमिक सुनवाई हुई। इसके बाद गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इन आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयर 10 से लेकर 23 प्रतिशत तक टूट गए।

    गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और एक अन्य पर अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने आरोप लगाया गया है कि अडाणी ग्रुप ने सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की ओर से बनाए गए मामले में कहा गया है कि गौतम अडाणी, सागर अडाणी और अन्य ने झूठे और भ्रामक बयानों के जरिए अमेरिकी निवेशकों और ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से फंड जुटाए और इस फंड का इस्तेमाल रिश्वतखोरी में किया। आरोप में कहा गया है कि अडाणी की ओर से करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई। ये आरोप विदेशी व्यापार सौदों में रिश्वतखोरी रोकने के लिए बनाए गए अमेरिकी कानून विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत आते हैं।

    न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में दाखिल किए गए अभियोग में गौतम अडाणी और सागर अडाणी के अलावा विनीता एस जैन के नाम शामिल किए गए हैं। इस मामले में आपराधिक आरोप होने के साथ ही अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक सिविल केस भी दाखिल किया है। अडाणी ग्रुप पर इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाने के साथ जस्टिस डिपार्मेंट, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन और एसबीआई को गुमराह करने का आरोप भी लगाया गया है।

    अडाणी ग्रुप के खिलाफ ये आरोप ऐसे समय पर आए हैं जब ये ग्रुप अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से लगे झटकों के बाद काफी हद तक उबर चुका है। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद ग्रुप की वित्तीय स्थिति पर काफी असर पड़ा था लेकिन उसके बाद से अडाणी ग्रुप ने अपने कर्ज में काफी कटौती की है। अगस्त 2024 में ही अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने कर्ज को घटाने और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट(क्यूआईपी) के जरिए करीब एक अरब डॉलर का फंड जुटाया था। इसी तरह अडाणी ग्रुप ने 2025 की शुरुआत में अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के डॉलर बॉन्ड जारी करके 1.5 अरब डॉलर जुटाने की भी योजना बनाई थी। इस रकम का इस्तेमाल भी कर्ज चुकाने में ही किया जाना था। हालांकि अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद अडाणी ग्रुप ने अपने प्रस्तावित बॉन्ड को वापस ले लिया है।

    अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आज भूचाल आया हुआ है। ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। खासकर, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 697.25 रुपये के स्तर पर पहुंच कर लोअर सर्किट में आ गया है। इसी तरह अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने भी आज लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2172.5 के स्तर को छू लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article108 करोड़ की लागत से बननेवाले सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया शिलान्यास
    Next Article अडाणी समूह ने अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपों को बताया निराधार
    shivam kumar

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version