रांची। रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के बूथ संख्या 290 में मतदान किया। इसके अलावा पार्टी के कई लोग हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे थे।

हालांकि, इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से मतदान करने की अपील की। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है। झारखंड में आई एनडीआईए (इंडिया) की स्थिति मजबूत है। गठबंधन का परचम लहरेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version