Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की पार्टी ने काठमांडू नगर निगम के जुर्माने की नोटिस लेने से किया इनकार
    दुनिया

    नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की पार्टी ने काठमांडू नगर निगम के जुर्माने की नोटिस लेने से किया इनकार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में सत्तारूढ़ सीपीएन (यूएमएल) ने काठमांडू नगर निगम के उस नोटिस को रविवार को लेने से इनकार कर दिया जिसमें उस पर प्रदूषण एवं गंदगी फैलाने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीपीएन (यूएमएल) के अध्यक्ष प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हैं।

    काठमांडू नगर निगम ने यह नोटिस शनिवार को सार्वजनिक किया था। स्थानीय पुलिस की टीम नगर निगम का यह नोटिस देने रविवार को सीपीएन (यूएमएल) के मुख्यालय दो बार गयी, लेकिन पार्टी पदाधिकारी ने नोटिस लेने से यह कह कर इनकार कर दिया कि इस पर पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का नाम है लिहाजा आप प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर वहीं पर नोटिस रिसीव करा दें।

    विगत शुक्रवार को सीपीएन (यूएमएल) ने काठमांडू के दरबारमार्ग क्षेत्र में एक कार्यक्रम किया था। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री ओली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद काठमांडू नगर निगम के मेयर बालेन शाह ने सीपीएन (यूएमएल) के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर गंदगी और प्रदूषण फैलाने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय किया था।

    बालेन शाह के इस निर्णय की ओली की पार्टी ने कड़ी निंदी की थी। सीपीएन (यूएमएल) के महासचिव शंकर पोखरेल ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद हमारे कार्यकर्ता गंदगी हटा रहे थे लेकिन पार्टी को और प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए कार्यक्रम समाप्त होते ही जुर्माना लगाने का निर्णय लेने की बात नियम संगत नहीं है।

    नेपाल में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह नोटिस लेकर स्थानीय पुलिस रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंची थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। काठमांडू सिटी पुलिस के प्रमुख राजू केसी ने कहा कि एक बार सुबह और दूसरी बार दोपहर को नोटिस लेकर पार्टी के मुख्यालय जाना हुआ लेकिन दोनों बार ही नोटिस लेने से इनकार कर दिया गया।

    सीपीएन (यूएमएल) के महासचिव पोखरेल ने कहा कि जुर्माना देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। सिटी पुलिस को यह कह कर वापस कर दिया गया कि यह पत्र पार्टी अध्यक्ष केपी ओली के नाम पर है और वो इस समय दफ्तर में नहीं हैं इसलिए स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अगर उन्हें पत्र देना है तो प्रधानमंत्री दफ्तर जाकर दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती, कैलिफोर्निया में अभी भी जारी’, एलन मस्क ने भारतीय मतगणना की तारीफ की
    Next Article नेपाल के पूर्व गृहमंत्री लामिछाने की हिरासत 15 दिन बढ़ी 
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version