गोड्डा। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोला मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जॉन हेंब्रम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की। जॉन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जॉन हेंब्रम ललमाटिया के चर्चित क्लाउड हेंब्रम का छोटा भाई था। उनका परिवार झामुमो से जुड़ा रहा है और राजनितिक रसूख रखता है। उनके घर में अकसर झामुमो के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहा है। बताया जाता है कि वे लोबिन हेंब्रम के करीबी हुआ करते थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या बोरियो विधानसभा के बदलते समीकरण की आशंका है।

एसपी महगामा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के पीछे की असली वजह अभी कर सामने नहीं आयी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version