Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी 13 को बिहार में दरभंगा एम्स की रखेंगे आधारशिला
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी 13 को बिहार में दरभंगा एम्स की रखेंगे आधारशिला

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के दरभंगा में राज्य को दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवम्बर को दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। दरभंगा एम्स का निर्माण विवादों में रहा है लेकिन बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद दरभंगा एम्स के बनने का रास्ता साफ हुआ है। राजग खेमे के नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री का मिथिलांचल से विशेष लगाव है जबकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि एम्स का निर्माण 2025 में राजग के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

    बिहार के मिथिलांचल और तिरहुत में लोकसभा की एक 12 सीटें हैं, जिसमें 100 के करीब विधानसभा की सीटें आती हैं। इसमें 60 पर राजग का कब्जा है। एक दर्जन लोकसभा सीटों में झंझारपुर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, उजियारपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर हैं। दरभंगा की 10 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 6 और जदयू के पास तीन सीटें हैं। केवल एक सीट राजद के ललित यादव के पास है।

    मधुबनी की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास 5 और जदयू के पास तीन सीटें हैं जबकि राजद के पास केवल दो सीटें हैं। मुजफ्फरपुर की 11 विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा के पास 5 और जदयू के पास एक सीटे हैं जबकि 5 सीट पर महागठबंधन के पास है। इनमें राजद के 4 और कांग्रेस के एक विधायक हैं। समस्तीपुर की 10 विधानसभा सीटों में जदयू और भाजपा के 5, राजद के 4 और माले के एक विधायक हैं।

    मिथिलांचल और तिरहुत प्रमंडल में दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली जैसे अह्म जिले हैं। इन छह जिलो में 60 विधानसभा की सीटों में से 40 पर राजग को 2020 में जीत मिली थी। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। चार पर भाजपा का और दो पर राजद का कब्जा है। सीतामढ़ी की पांच में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा-जदयू गठबंधन को जीत मिली है। राजद ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है।

    वरिष्ठ पत्रकार अरुण पाण्डेय ने बातचीत में कहा कि दरभंगा एम्स का निर्माण-2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर हो रहा है। पहले दरभंगा एयरपोर्ट और फिर अब एम्स, दरभंगा के लोगों के दिल जीतने के लिए राजग की कोशिश है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह गेम चेंजर साबित हो सकता है।

    एनबीसीसी बनाएगी दरभंगा एम्स
    स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि दरभंगा एम्स का लक्ष्य कम लागत पर विशाल जनसंख्या को उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा और देखभाल सेवाएं मुहैया कराना है। एम्स दरभंगा को अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। पांडे ने कहा कि करीब 1,700 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों को बहुत लाभ होगा। दरभंगा में एम्स इस बात का सबूत है कि राजग, जो केंद्र और राज्य दोनों पर शासन करता है, सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम करता है और समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों की परवाह करता है।

    केंद्र सरकार ने दरभंगा में एम्स निर्माण का जिम्मा एनबीसीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एचएससीसी इंडिया लिमिटेड सौंप दिया है। देश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल एम्स दरभंगा के निर्माण के लिए फिलहाल 1261 करोड़ रुपये का बजट उपबंध किया गया है लेकिन इसमें वृद्धि की संभावना है।

    राज्य सरकार ने बिहार के दूसरे एम्स के लिए केंद्र सरकार को दरभंगा में 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। आवंटित जमीन में से 2.25 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एम्स के भवनों का निर्माण होगा। इस पूरी परियोजना को 36 महीने यानी तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में घोषित दरभंगा एम्स बिहार में एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में कार्य करेगा। दरभंगा में 188 एकड़ भूमि पर 1264 करोड़ रुपये की लागत से 750 बेड वाले एम्स का निर्माण 36 महीनों में पूरा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- 23 नवंबर के दिन गिन लेना अंतड़ी
    Next Article हमें सड़क पर उतरने के लिए विवश न करे चुनाव आयोग : सुप्रियो
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version