Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»व्यापारी पर हमले के विरोध में बाजार समिति बंद, करोडों का नुकसान
    Top Story

    व्यापारी पर हमले के विरोध में बाजार समिति बंद, करोडों का नुकसान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में रविवार की देर शाम व्यापारी श्याम भीमसरिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों की ओर से की गई गोलीबारी और 4 लाख रुपये लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को अपना विरोध जताते हुए बाजार समिति की तमाम दुकानें बंद रखी। साथ ही बाजार समिति के मुख्य गेट पर बैठ कर न सिर्फ धरना दिया, बल्कि घटना के विरोध में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

    सोमवार को घटना के विरोध में कृषि बाजार समिति के व्यापारियों ने मंडी परिसर स्थित सभी 417 दुकानों को बंद रखा और गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी की मांग की। उनका कहना था कि लगातार व्यापारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यवसायी समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है।

    धरना में जिलेभर के व्यापारी संगठनों ने हिस्सा लिया। मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी पहुंचे और व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया।

    मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सदन में अपराध और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया जाता है, तब माइक बंद कर दिया जाता है।

    निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि मंडी परिसर में तुरंत सीसीटीवी कैमरे, टॉप पुलिस पोस्ट और टाइगर जवानों की तैनाती की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जिला चेंबर अध्यक्ष चेतन गोयंका ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर स्थायी समाधान की मांग की। उल्‍लेखनीय है कि धनबाद बाजार समिति के कुल 417 दुकानों से रोजाना 7-8 करोड़ रुपये का कारोबार किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा- अधिकारियों पर बनाया जा रहा है दबाब
    shivam kumar

    Related Posts

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version