Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»दिल्ली की हवा
    विशेष

    दिल्ली की हवा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के फीरोजशाह कोटला मैदान में भारत-श्रीलंका के बीच चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच में रविवार को इसलिए बार-बार बाधा आती रही कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को धूल-धुंध और धुएं के वातावरण में खेलना मुश्किल हो रहा था। वे मुंह और नाक ढक कर खेलने उतरे, उसके बावजूद उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी कम नहीं हुई। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर श्रीलंका को बैटिंग करने का मौका दे दिया, पर यह सवाल हवा में तैरता रहा कि आखिर क्यों दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने में कामयाबी नहीं मिल पा रही। यह हर साल का सिलसिला बन गया है कि जब सर्दी का मौसम शुरू होता है, दिल्ली में धूल और धुएं के हानिकारक कणों की गहरी परत जमनी शुरू हो जाती है। पिछले कुछ सालों से तर्क दिया जाता है कि इस मौसम में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान धान की कटाई के बाद उसके अवशेष जलाते हैं, जिससे दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। मगर अनेक अध्ययनों से साफ हो चुका है कि इसका यही एकमात्र कारण नहीं है।

    पिछले साल अदालत के दखल से बाहरी प्रांतों से आने-जाने वाले ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित कर दिया गया। कूड़ा-कर्कट जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया। निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाया गया। दिल्ली सरकार ने दो बार निजी वाहनों के लिए सम-विषम योजना का प्रयोग किया। इन सारे प्रयासों के कुछ बेहतर नतीजे जरूर मिले, पर संतोषजनक और स्थायी परिणाम नहीं आया। इसीलिए इस बार भी जब दिल्ली सरकार ने कारों पर सम-विषम योजना लागू करनी चाही तो राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने उस पर सवाल उठा दिया। इस साल सर्दी का मौसम शुरू होते ही दिल्ली की हवा में जो धूल और धुएं के कण जमने शुरू हुए, वे अभी तक छंट नहीं पाए हैं। इसलिए लंबे समय से फेफड़े के रोगियों के लिए यह मौसम तकलीफ भरा साबित हो रहा है। सामान्य लोगों को भी आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, सिर दर्द, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रदूषण पर काबू न पाए जा सकने की जवाबदेही निस्संदेह सरकार की है, पर इसमें नागरिकों की सहभागिता भी कम अपेक्षित नहीं है। जिन मामलों को सामान्य नागरिक बोध से काफी हद तक सुलझाया जा सकता है, उनमें भी नागरिकों से जरूरी सहयोग नहीं मिल पाता। छिपी बात नहीं है कि दिल्ली और देश के दूसरे महानगरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की बड़ी वजह सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या है। पेट्रोल और सीएनजी चालित वाहनों की अपेक्षा डीजल चालित वाहनों का धुआं अधिक प्रदूषण फैलाता है। सब जानते हैं कि वाहनों के धुएं में शामिल सीसा और आर्सेनिक जैसे खतरनाक रासायनिक तत्त्व सांस के जरिए शरीर में पहुंच कर लोगों में गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं। पर इससे पार पाने में सहयोग की भावना कम ही देखी जाती है। सार्वजनिक वाहनों के उपयोग और निजी वाहनों के साझा इस्तेमाल की आदत ठीक से विकसित नहीं हो पाई है। ऐसे में सरकारों को वाहनों की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई व्यावहारिक नीति बनाने और कड़े कदम उठाने की सलाह भी दी जाती रही है। अब जब यह समस्या विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों के मार्फत देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का बायस बन गई है, सरकारों और नागरिकों से इसके व्यावहारिक हल की तरफ कदम बढ़ाने की अपेक्षा भी बढ़ी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुवैती रेगिस्तान में बकरियों के भरोसे है ढेर सारे भारतीय पुरुषों का भाग्य
    Next Article राहुल के अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने पर सीएम रघुवर दास ने ​निशाना साधते हुए कहा, वंशवाद एक नासूर है !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बंगाल 2026: ममता बनर्जी की ‘अग्निपरीक्षा’ या भाजपा का ‘महा-परिवर्तन’

    April 9, 2026

    जब अटल बिहार वाजपेयी ने कहा था ‘आज हम संख्या बल में कम हो सकते हैं, लेकिन हमारे हौसले कम नहीं हैं’

    April 8, 2026

    ईरान-अमेरिका संघर्ष: न्यूक्लियर डील से युद्ध की दहलीज तक

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपराएं हमारी ताकत: प्रधानमंत्री
    • मायावती ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन, कांग्रेस को घेरा
    • राजनीतिक दल मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी
    • बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद : स्मृति ईरानी
    • सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version