Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»गुजरात में भाजपा मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी: नीतीश
    बिहार

    गुजरात में भाजपा मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी: नीतीश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी।

    उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस डरी हुई क्यों है, जिस कारण उसे ‘जनेऊ’ दिखाना पड़ रहा है। नीतीश ने सवालिया लहजे में कहा कि हम लोगों ने कभी जनेऊ नहीं पहना तो क्या हम हिंदू नहीं हैं?

    पटना में ‘लोकसंवाद कार्यक्रम’ में भाग लेने के बाद नीतीश ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने एक सभा में सभी लोगों के जनेऊ उतरवा दिए थे। उनका कहना था कि हम लोगों के बीच गैर बराबरी नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘जनेऊधारी हिंदू’ बताए जाने पर कहा कि जो लोग जनेऊ नहीं पहनते हैं, वे क्या हिंदू नहीं हैं। नीतीश ने कहा, “मुझे जो सुनने में आया है कि वहां (गुजरात) कांग्रेस ने बहुत कम मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा किए हैं। यही नहीं मुस्लिमों को मंच से बोलने भी नहीं दिया जा रहा है।”

    नीतीश ने कहा कि गुजरात की धरती के पुत्र आज देश के प्रधानमंत्री हैं, यह वहां के लोगों के लिए भी गौरव की बात है, ऐसे में वहां के लोग प्रधानमंत्री को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं।

    हालांकि जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

    मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने मेरा हाथ पकड़ा, उन्होंने परेशान किया और फिर हाथ छुड़ा लिया।

    नीतीश ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “लोगों ने मेरा हाथ पकड़ा था, मैंने किसी का हाथ नहीं पकड़ा और जब पकड़ लिया तो परेशान करने लगने थे और हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो मैंने भी ऐसे हाथ को छोड़ दिया।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: भाजपा नेता भैयाराम मुंडा की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
    Next Article अदालत में पेश हुए विजय माल्या, प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई शुरू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पथ निर्माण विभाग की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

    August 11, 2025

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी 47वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 11, 2025

    पुलिस कर्मियो ने दंपत्ति के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल

    August 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
    • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
    • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
    • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version