Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड से ट्रेनिंग लेकर विश्व भ्रमण पर निकलेंगी मां-बेटी
    झारखंड

    झारखंड से ट्रेनिंग लेकर विश्व भ्रमण पर निकलेंगी मां-बेटी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड का नागर विमानन विभाग ग्लाइडर उड़ान के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। मुख्य उड़ान अनुदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा बेहतर ग्लाइडर पायलट प्रशिक्षकों में शुमार हैं। इसी को देखते हुए बेंगलुरू की पायलट मां और बेटी ने झारखंड में ग्लाइडर पायटल प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया है। आड्रे दीपिका मेबेन और उनकी 19 वर्षीय पुत्री ऐमी मेहता ग्लाइडर से विश्व भ्रमण करने की ठानी है।

    मां और बेटी शौकिया पायलट हैं और देश की पहली ऐसी महिला होंगी, जो सायनस ग्लाइडर से विश्व भ्रमण का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगी। यह किसी भारतीय महिला पायलट का विश्व रिकॉर्ड होगा। फरवरी में बेंगलुरू से विश्वयात्रा शुरू होगी, जो 80 दिनों में समाप्त होगी। आसमान में यात्रा कर चुनौती भरे इस काम को पूरा कर देश की महिलाओं के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करना इनका उद्देश्य है। महिला सशक्तिकरण की भी दोनों मिसाल पेश करेंगी।

    बेटी से अच्छी कोई सहयात्री नहीं

    आड्रे का कहना है कि बेंगलुरू के जाकुर हवाईअड्डा से यात्रा शुरू कर सुरक्षित वापसी की इच्छा है। कुल 50 हजार किलोमीटर की यात्रा है। इस दौरान 54 लैंडिंग होगी। उनका कहना है कि बेटी से अच्छी और कोई सहयात्री नहीं हो सकती। इस यात्रा से अधिक से अधिक लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी, जो आकाश में उड़ने की आकांक्षा रखती हैं। विश्वयात्रा बेंगलुरू से शुरू होकर दक्षिण पूर्व एशिया, जापान, रूस, अलास्का, उत्तरी अमेरिका, आइसलैंड , ग्रीनलैंड और अन्य यूरोपीय देश, तेहरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होते हुए बेंगलुरू में समाप्त होगी। उड़ान सिर्फ दिन में ही भरेंगी।

    झारखंड के लिए एक और गौरव : कैप्टन सिन्हा

    राज्य के मुख्य पायलट सह मुख्य उड़ान अनुदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने कहा कि विश्व भ्रमण पर निकल कर विश्व रिकॉर्ड की चाहत रखने वाली मां-बेटी सायनस ग्लाइडर का प्रशिक्षण लेने झारखंड आ रही हैं। यह झारखंड और राज्य सरकार के लिए गौरव की बात है। जब मां बेटी विश्व रिकॉर्ड बना लेंगी तब उनके रिकॉर्ड से झारखंड का भी नाम जुड़ जायेगा। डीजीसीए ने भी प्रशिक्षण कराने की अनुमति दे दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहारः गया-मुगलसराय मार्ग पर पटरी से उतरा रेल इंजन
    Next Article आरटीआई कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर राजभवन के सामने दिया धरना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

    June 8, 2025

    झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

    June 8, 2025

    शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
    • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version