बताया जा रहा है कि आज राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है जिसके बाद झारखंड के सीएम रघुवर दास ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा है कि वशवाद देश के लिए एक नासूर के बराबर है। जिसे आज देश की जनता नकार चुकी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र ही नहीं है वह देश को कैसे चलाएगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में अध्यक्ष पद पर एक परिवार के लोगों को आना तय है वहां पर भला लोकतंत्र की रक्षा कैसे हो सकती है।इसके आगे सीएम रघुवर दास ने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के दम पर अध्यक्ष पद पर जा सकते हैं। जिसकी मिशाल हमारे पीएम और अमीत शाीह है। मगर इसके वितरीत कांग्रेस में पार्टी को अध्यक्ष केवल परिवार से ही कोई होगा।