Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»स्वच्छ भारत मिशन की समय सीमा दो साल बाद होगी समाप्त, 62% जिलों में अब भी लोग खुले में जाते हैं शौच
    विशेष

    स्वच्छ भारत मिशन की समय सीमा दो साल बाद होगी समाप्त, 62% जिलों में अब भी लोग खुले में जाते हैं शौच

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की समय सीमा समाप्त होने में 2 साल बाकी हैं, लेकिन पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 62.5 फीसदी या भारत के 640 जिलों में से 400 को खुले में शौच मुक्त घोषित नहीं किया गया है।

    29 राज्यों और सात संघ शासित प्रदेशों में, आकार अनुसार देश का सबसे छोटा राज्य और पर्यटन केंद्र गोवा का प्रदर्शन स्वच्छ भारत मिशन के शुरु होने के बाद तीन वर्षों से सबसे बद्तर रहा है। इसके दोनों जिले, उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा ने खुले में शौच होने की सूचना दर्ज की है, जैसा कि 1 दिसंबर, 2017 तक दर्ज आंकड़े दर्शाते हैं।

    बड़े राज्यों में, जम्मू-कश्मीर ने खुले में शौच को समाप्त करने के संबंध में सबसे धीमी प्रगति दिखाई है। राज्य के केवल 5.6 फीसदी गांवों ने खुले में शौच मुक्त होने की सूचना दी है। भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में भी परिवर्तन धीमी रहा है – बिहार में 7.74 फीसदी गांवों के खुले में शौच मुक्त होने की सूचना दी है, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए आंकड़े 14.96 फीसदी रहा है।

    खुले में शौच के पैमाने पर खराब प्रदर्शन करने वाले अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में त्रिपुरा (1.06 फीसदी), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (0.93 फीसदी), पुदुचेरी (3.4 फीसदी) और मणिपुर (14.29 फीसदी) शामिल हैं।

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्यों की मांगों के अनुसार निधियां आवंटित की जाती हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश को सबसे अधिक धन प्राप्त हुआ था।

    इस राज्यों के लिए राशि 2,477 करोड़ रुपए, 2,287 करोड़ रुपए, 2,287 करोड़ रुपए और 1,909 करोड़ रुपए रहे हैं।

    7 अगस्त, 2017 तक कुल 23,883 करोड़ रुपए का वितरण किया गया है। इनमें से गोवा और दमन और दीव को सबसे कम (एक-एक करोड़ रुपए) का एक हिस्सा मिला है, जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है। 2014 में मिशन की शुरुआत के बाद से, गोवा को 2015-16 में केवल एक बार धन प्राप्त हुआ है।

    पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने 10 अगस्त 2017 को लोकसभा को दिए गए एक उत्तर में कहा, “चूंकि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एक मांग-आधारित योजना है, राज्यवार आवंटन नहीं किए जाते हैं।

    ”

    आंकड़ों के मुताबिक, 27 जुलाई, 2017 तक, घरेलू शौचालय की उपलब्धता 71.12 फीसदी हुई है। हम बता दें कि 2 अक्टूबर, 2014 तक यह आंकड़े 38.7 फीसदी थे।

    सरकार ने अब तक स्वच्छ भारत मिशन की रिपोर्ट की गई प्रगति का एक तृतीय-पक्ष सत्यापन नहीं किया है। सितंबर / अक्टूबर में एक सर्वेक्षण शुरू करने के लिए एक स्वतंत्र सत्यापन एजेंसी निर्धारित किया गया था, जैसा कि इंडियास्पेंड ने 4 अगस्त 2017 की रिपोर्ट में बताया है।

    इस बीच, स्वच्छता शोधकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र शोध और वास्तविक साक्ष्य सरकार के प्रगति के दावों से मेल नहीं खाते हैं। इस संबंध में ‘द हिन्दू’ ने 15 नवंबर, 2017 की रिपोर्ट में बताया है।

    गोवा के पंचायत निदेशालय के निदेशक संध्या कामत ने इंडियास्पेंड को बताया कि गोवा सरकार अपना खुद का सर्वेक्षण भी आयोजित करेगी। कामत कहती हैं, “गोवा में मिशन को लागू करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग से पंचायत निदेशालय को स्थानांतरित कर दी गई है।

    स्व-सहायता समूहों के सहयोग से मामले से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया जा रहा है, जैसे कि कितने शौचालय मौजूद हैं, कितने की और आवश्यकता है, और क्या-क्या समस्याएं हैं, आदि। सर्वेक्षण का काम जल्द ही शुरु होने वाला है। काम पूरा होने पर वेबसाइट पर डेटा अपडेट किया जाएगा।”

    यह लेख मूलत: 4 दिसंबर 2017 को indiaspend.com पर प्रकाशित हुआ है।

    हम फीडबैक का स्वागत करते हैं। कृपया लिखें।

    हम भाषा और व्याकरण के लिए प्रतिक्रियाओं को संपादित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना ने माना, गुजरात चुनाव ने राहुल को नेता बना दिया
    Next Article संपादकीयः सुनवाई से आस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
    • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
    • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
    • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version