Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»विधायक ढुल्लू के टाइगर की धुनाई
    विशेष

    विधायक ढुल्लू के टाइगर की धुनाई

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2018Updated:December 27, 2018No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आज की प्राइम खबरों में..

    विधायक ढुल्लू के टाइगर की धुनाई, गिरिडीह के पीरटांड़ में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर मुखिया को पीटा, ढुल्लू महतो का साथ छोड़ने की दी धमकी

    रघुवर के नाम बना रिकार्ड, पूरे कर लिये चार साल

    सीपी सिंह ने कहा: दिन में तरफदारी करते हैं, रात में घोलट जाते हैं हेमंत और प्रदीप

    प्रदीप यादव बोले: जीवन के अंतिम दिन गिन रहे हैं मंत्री, माफी मांगना सीखिये

    रांची से अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, एक गिरफ्तार, गिरफ्तार शिवानंद उरांव की निशानदेही पर छापेमारी कर रही रांची पुलिस

    खबरें अब विस्तार से..

    1. माओवादी नक्सलियों ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निकट सहयोगी और उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई की है। घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात घटी। नक्सलियों ने खुखरा थाना इलाके में जन अदालत लगा कर ढुल्लू महतो के टाइगर फोर्स के पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे को पीटा। बाद में उनकी बोलेरो गाड़ी को जला दिया। साथ ही विधायक ढुल्लू महतो का साथ छोड़ने की धमकी भी दी। भुक्तभेगी गिरिजा शंकर महतो बदगावां के मुखिया भी हैं। उनके बेटे का नाम ओमप्रकाश महतो है। घटना के बाद से मुखिया और उनके पुत्र काफी डरे हुए हैं। मुखिया पुत्र ने टाइगर फोर्स से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। मुखिया का कहना है कि रात में लगभग 50-60 की संख्या में नक्सली दस्ता के सदस्य उनके घर पहुंचे। दस्ते में महिला नक्सली भी थी। सभी ने पहले उनके पुत्र को बंधक बना कर पीटा। उसके बाद उनकी भी पिटाई की। नक्सलियों ने टाइगर फोर्स छोड़ने को भी कहा। उसके बाद बोलेरो की चाबी लेकर वाहन को किनारे ले गये और आग के हवाले कर दिया।
    2. झारखंड के इतिहास में राज्य गठन के 18 साल बाद पहली बार कोई सरकार चार वर्ष पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में मौजूदा राज्य सरकार शुक्रवार 28 दिसंबर को चार वर्ष का लंबा सफर तय कर रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इस मौके पर राज्य सरकार अपनी चार वर्ष की उपलब्धियां भी बताने जा रही है। पिछले चार साल के दौरान राज्य में कई काम हुए, जिनकी उपलब्धियां रघुवर सरकार के खाते में जाती हैं। खास तौर पर स्थानीय और नियोजन नीतिलागू करने, भूमि अधिग्रहण कानून बनाने, नये विधानसभा और हाइकोर्ट भवन का निर्माण, राज्य में पांच मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, योजना बनाओ अ•िायान, कृषि सिंगल विंडो सिस्टम और निवेश के लिए राज्य में माहौल बना कर झारखंड को इस सरकार ने एक नयी दिशा दी है।

            राजनीतिक प्रयोगशाला बन गया था झारखंड

    2014 के पूर्व राजनीतिक अस्थिरता के कारण कोई भी सरकार अपना कार्यकाल तो क्या, हजार दिन भी पूरा नहीं कर पायी थी। खंडित जनादेश के कारण हर बार गठबंधन की सरकार बनी, जिसके कारण अधिक से अधिक ढाई साल तक ही सरकार चली। पहली बार झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए को 2014 में पूर्ण बहुमत मिला और रघुवर दास मुख्यमंत्री बने। चार वर्ष पूर्व तक झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का आलम यह रहा कि नौ मुख्यमंत्री बने और तीन बार राज्य को राष्ट्रपति शासन का मुंह देखना पड़ा। इस दौरान एक निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री बने। मात्र 14 वर्ष का झारखंड ऐसा राज्य बना, जहां सभी तरह के राजनीतिक प्रयोग हो गये। झारखंड शायद पहला राज्य है, जहां निर्दलीय मधु कोड़ा बतौर दो साल मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का रिकार्ड भी झारखंड में ही बना। इतना ही नहीं, मात्र 14 साल में ही यहां तीन बार राष्टÑपति शासन भी लग चुका है। हालांकि झामुमो शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा एक बार से ज्यादा राज्य के मुख्यमंत्री रहे। सबसे कम समय का शासन करने का रिकॉर्ड शिबू सोरेन का नौ दिन का रहा है।

    1. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कल की कार्यवाही में आये मंत्री सीपी सिंह के बयान को कार्यवाही से हटाने और बिना साक्ष्य के गंभीर आरोप लगाने पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की। हेमंत सोरेन ने कहा कि कल सीपी सिंह ने सदन में कहा था कि हेमंत सोरेन और प्रदीप यादव एक तरफ पारा शिक्षकों के हक की बात करते हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री से मिल कर कहते हैं कि इनकी मांगों को न माना जाये। अगर इनकी मांगें मान ली गयीं, तो हमारी राजनीति खत्म हो जायेगी। प्रदीप यादव ने भी मामले को गंभीर बताते हुए सीपी सिंह से माफी मांगने और उनके बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग रखी। इस पर स्पीकर ने कहा कि जो बातें कार्यवाही में आती हैं, उसकी कॉपी नेता प्रतिपक्ष और मंत्री को जाती है और उस पर किसी तरह की आपत्ति है, तो वे उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आरोपों से घिरे मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कल जब उन्होंने ऐसी बात कही थी, तब झाविमो विधायक प्रदीप यादव मौन थे। सीपी सिंह ने इस मामले पर माफी नहीं मांगी और कहा कि अगर हेमंत सोरेन को आपत्ति है, तो वह हमारे बयान का खंडन कर सकते हैं। इस पर प्रदीप यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री सीपी सिंह अंतिम पड़ाव पर हैं या नहीं, जीवन के चौथे चरण पर हैं। इसलिए अगर वह इस पर माफी मांगते हैं, तो इससे उनकी गरिमा बढ़ेगी, लेकिन इतना होने के बाद भी सीपी सिंह ने अपने बयान पर किसी तरह का खेद प्रकट नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज तक कौन सी बातें कार्यवाही में आयी है, उसकी कॉपी कभी नहीं मिली। सीपी सिंह ने सदन में कहा कि साल 2010 में हेमंत सोरेन ने पारा शिक्षकों से कहा था कि किसी के दबाव में सरकार नहीं चलती है। अब वह राजनीति के लिए नया राग अलाप रहे हैं।
    2. राजधानी रांची स्थित सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू विद्यानगर निवासी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ठेकेदार छत्रपाल मिश्रा के अपहृत इकलौते पुत्र आठ वर्षीय कृष्णा मिश्रा को पुलिस ने गुरुवार की सुबह सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक अपहर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कृष्णा के अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने फोन कर परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार शिवानंद उरांव मिश्रा परिवार का पूर्व परिचित था। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि बच्चे के अपहरण के बाद एक विशेष टीम का गठन किया था। अपहर्ता फिरौती की मांग भी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस संदिग्ध अपहर्ताओं के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। वास्तविक लोकेशन मिलने के बाद नगड़ी थाना क्षेत्र के चितवादाग गांव से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने शिवानंद उरांव को गिरफ्तार किया है। वह गुमला का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उससे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

    अब आज की राजनीतिक हलचल

    राम मंदिर मामले पर यूपी के मंत्री बोले- कांग्रेस नहीं चाहती आयोध्या में मंदिर बने

    उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हनुमान की जाति को लेकर फैलाई गयी बात महज विपक्षियों का एक दुष्प्रचार था। गुरुवार को रांची पहुंचे शाही ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में है यह एक ध्रुव सत्य है और इतिहास में यह बात सिद्ध है। साथ ही खुदाई हुई है उससे भी सिद्ध हो चुका है कि अयोध्या ही भगवान राम की जन्म भूमि है। यह मामला देश की आस्था और विश्वास से जुड़ा है। सबकी इच्छा है कि अयोध्या में राम लला की भूमि पर जमीन मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों किन कारणों से कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को लोकसभा चुनावों के तक टालने की गुजारिश की है। कांग्रेस नहीं चाहती हैं कि राम जन्मभूमि के स्थान पर मंदिर बने।

    कांग्रेस का 134वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनेगा शुक्रवार को

    कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कांग्रेस भवन में झंडोत्तोलन करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों को 134वां कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को पारंपरिक ढंग से मनाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में कई तरह के कार्यक्रम होंगे।

    लक्ष्मण गिलुआ ने कहा-रघुवर सरकार बेदाग और विकासोन्मुख है

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार बेदाग और विकासोन्मुख है। गिलुवा गुरूवार को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की यह पहली सरकार है, जिसने लगातार चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व की सराहना की तथा कहा कि इस सरकार में किसी मंत्री या मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे। यह सरकार एक पारदर्शी है।

    हेडलाइंस:

    तीन तलाक से जुड़ा नया विधेयक पारित

    तीन तलाक से जुड़ा नया विधेयक गुरुवार को करीब 5 घंटे चली चर्चा के बाद लोकसभा से पारित हो गया। अब यह विधेयक राज्यसभा में भेजा जायेगा। सरकार 8 जनवरी तक चलने वाले शीतसत्र में ही इसे पारित कराना चाहती है। इसी साल सितंबर में तीन तलाक पर अध्यादेश जारी किया गया था। लोकसभा में विधेयक पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, द्रमुक और सपा के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।

    वित्तरहित शिक्षकों का महाधरना

    राज्य के 1250 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बिरसा चौक के समीप महाधरना दिया। वित्तरहित शिक्षा नीति को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा इन संस्थानों के शिक्षक लंबे समय से नियम के अनुदान और घाटानुदान की दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर शिक्षकों ने 10 जनवरी को शिक्षामंत्री का पुतला दहन, 18 को बीजेपी आॅफिस का घेराव का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई, तो वे हाइकोर्ट जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पहली बार चार साल रघुवर सरकार
    Next Article धनबाद: प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे मजबूत स्तंभ बने प्रधानमंत्री मोदी

      June 11, 2026

      ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

      June 5, 2026

      भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version