रांची। पिछले दिनों झारखंड में हुई बारिश के बाद मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही राजधानी रांची में ठिठुरन बढ़ गयी है। ठंड से लोग घर में दुबके, सुबह धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। शाम होते ही कपकपी को मजबूर हो गये हैं। रविवार अहले सुबह कांके में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गयी। कांके के कई हिस्सों में ओस की बूंदों के जम जाने से हरे मैदान पर सफेद चादर सा दृश्य नजर आया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का
पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा ठंडा कांके क्षेत्र रहा।

झारखंड का सबसे ज्यादा ठंडा इलाका कांके
वैज्ञानिक आर्य शर्मा ने कहा कि आने वाले 3-4 दिनों में अभी तापमान और गिरने की संभावना है, इसलिए ठंड और बढ़ेगी। सुबह में कुहासा और दिन में धूप रहेगा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version