रांची। तेज धूप की वजह से पिछले दो दिनो में ठंड से भले ही थोड़ी राहत मिली हो और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। लेकिन 28 से 30 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पडेÞगी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग ने इसे लेकर कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी जारी की है। विभाग की माने तो इस दौरान पारा सात डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दिन के साथ ही रात में भी सर्द हवा चलेगी।

शाम से लेकर सुबह तक ठंड करेगी परेशान
सुबह, शाम एवं रात में ठंड अधिक परेशान करेगी। ऐसे में विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। बुधवार को दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी की मात्रा अधिकतम 67 एवं न्यूनतम 51 प्रतिशत रही।

दिसंबर में ऐसे गिरेगा पारा
तारीख                पारा
27 दिसंबर 9 डिग्री सेल्सियस
28 दिसंबर 7 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 6 डिग्री सेल्सियस
30 दिसंबर 7 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर 8 डिग्री सेल्सियस

वेस्टर्न डिस्टरबेंस है मुख्य कारण
मौसम विभाग के रांची केंद्र की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में बफीर्ला तूफान आने की संभावना है। ऐसे में वहां से चलनी वाली हवाएं मैदानी इलाकों को अपने चपेट में लेंगी। इस दौरान करीब 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version