Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हम शिक्षित, सिंचित और स्वस्थ झारखंड बनायेंगे
    Top Story

    हम शिक्षित, सिंचित और स्वस्थ झारखंड बनायेंगे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सिंचित झारखंड बनाना है। इसके लिए झाविमो को समर्थन दें। वह हजारीबाग सदर क्षेत्र के कानी मुंडवार स्थित पुरनाटांड़ में सोमवार को आयोजित झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हजारीबाग और झारखंड में खनिज संपदाओं का दोहन किया गया। युवाओं को बेरोजगार किया गया। किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अगर सोच समझकर वोट नहीं दिया गया, तो फिर से हमें अगले पांच साल तक भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुन्ना सिंह को जितायेंगे तभी झाविमो की सरकार बनेगी। तभी गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत हर तबके के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही महिलाओं को 50% तक का आरक्षण सरकारी नौकरी में दिया जायेगा। साथ ही पारा शिक्षकों आंगनबाड़ी सेविकाओं, युवाओं को सरकार बनने के 90 दिनों के अंदर न्याय दिलाया जायेगा।

    शिक्षा पर उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब गांव में, टोला में, शहरों में, उन्होंने स्कूल खुलवाए थे तथा वहीं के पढ़े-लिखे युवाओं को शिक्षक बनाया था। किंतु इस सरकार ने उन स्कूलों को पर ताला लगा दिया। अगर फिर से उनकी सरकार बनी, तो बंद किये गये स्कूल को पुन: शुरू करेंगे। गरीब के बच्चे हैं जो अभाव में पढ़ नहीं पाते हैं, उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं, उन सब का खर्च भी सरकार उठायेगी। सरकार पर बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में रघुवर सरकार ने एक भी जेपीएससी की परीक्षा नहीं करवायी, लाखों लोग बेरोजगार हो गये और इनके लिए बेरोजगार का सृजन नहीं किया गया। झारखंड के समुचित विकास के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए।

    Babulal said in Jhavimo's public meeting in Hazaribagh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड का बेटा ही राज्य को संवार सकता है : सुदेश
    Next Article हम गरीब हैं लेकिन बिकाऊ नहीं: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version