रांची। मुख्यमंत्री के सचिव पद पर पदस्थापित सुनील कुमार बर्णवाल को उनके पद से हटा दिया गया है। उनका स्थानांतरण कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में कर दिया गया है। बर्णवाल रघुवर दास सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाये गये थे। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बर्णवाल 1997 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी हैं।

वह झारखंड में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मार्च 2015 में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार के वापस अपने मूल कैडर बिहार में लौटने के बाद बर्णवाल को इस पद पर पदस्थापित किया गया था। उस समय वह सूचना तकनीक विभाग के सचिव थे। कुछ दिन के बाद उनका प्रमोशन कर दिया गया और वह प्रधान सचिव बना दिये गये। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ-साथ इनके पास झारखंड सरकार के कई महत्वपूर्ण विभाग भी थे। सरकार में ये काफी प्रभावशाली भी थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version