Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गृहमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आप विधायकों को हिरासत में लिया गया
    Breaking News

    गृहमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आप विधायकों को हिरासत में लिया गया

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है।
    दिल्ली आम आदमी पार्टी के आह्वान पर एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर धरने से पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और ऋतुराज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। ऋतुराज को थाने ले जाया गया है जबकि राघव चड्ढा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक ऋतुराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पार्टी का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने विधायक ऋतुराज, राघव चड्ढा,  कुलदीप कुमार और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
    हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन विधायकों को हिरासत में लिया गया है। ये विधायक बिना इजाजत गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है। उनके आवास पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन था मगर पुलिस ने आप विधायक राघव चढ्ढा, कुलदीप कुमार और ऋतुराज को हिरासत में लिया है।
    उधर, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के उस प्रार्थना पत्र से अस्वीकार कर दिया है जिसमें एलजी और गृहमंत्री के घर के बाहर शांतिपूर्वक धरना देने की इजाजत मांगी गयी थी। दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर गत 7 नवंबर से धरना दे रहे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों के जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) भी रविवार से धरना शुरू करने जा रही है। पार्टी ने जो योजना बनाई है उसके तहत आप का भाजपा पर हमला दो जगह धरना देकर होगा। एक तरफ उपराज्यपाल निवास पर धरना होगा तो दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। ये धरना उत्तरी नगर निगम द्वारा दक्षिणी नगर निगम के 2400 करोड़ रुपये माफ कर दिए जाने के मामले की सीबीआई मांग को लेकर होगा।
    आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि धरना तबतक चलेगा जबतक केंद्र सरकार सीबीआई जांच की मांग स्वीकार नहीं कर लेती है। इस बारे में आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर बताया था कि उत्तरी नगर निगम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक व पार्षद रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद धरने पर बैठेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथरस का मास्टरमाइंड रऊफ तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट से गिरफ्तार
    Next Article कर्नाटक : परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
    sonu kumar

    Related Posts

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

    November 10, 2025

    घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version