Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगा झामुमो : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगा झामुमो : सुप्रियो भट्टाचार्य

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। इसे लेकर 20 दिसंबर को पार्टी की कोलकाता में एक बैठक होगी। इस बैठक में चंपाई सोरेन भी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को झामुमो के बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। पार्टी कितने सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी यह तय होना बाकी है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बीते एक वर्ष में विपरीत परिस्थितियों में भी हेमंत सरकार ने जिस तरीके से काम किया है उससे भाजपा में बौखलाहट है। मध्य प्रदेश में नौ महीने में स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं हुआ है, पर यहां पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। हम तो चाहते हैं कि राज्य में जल्द से जल्द पंचायत चुनाव हों। पर कई संवैधानिक व्यवस्थाएं भाजपा के कारण बाधित हैं।
    विस की कार्यवाही के निर्णयों में दखल पहली बार
    उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के निर्णयों में दखल देने का काम पहली बार राज्य में हुआ। विधानसभाध्यक्ष के निर्णय को चैलेंज किया जाता है। क्या संसदीय व्यवस्था में यह परंपरा रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के दफ्तर से चलेंगी। यह कौन सी व्यवस्था भाजपा कर रही है। भाजपा का तो एक साल पहले ही राम-नाम सत्य हो चुका है, उसके लिए तो अब चौदह वर्ष का वनवास लिखा है। भाजपा का जनता को दिग्भ्रमित करना और अपने लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करना अच्छा नहीं है।
    क्या आदिवासी के घर में जन्म लेना गुनाह है
    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जब नेता प्रतिपक्ष थे तो लगातार उनपर व्यक्तिगत हमला किया गया। जबकि हमने हमेशा नीतिगत लड़ाई लड़ी। क्या दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बेटा होना गुनाह है, क्या आदिवासी के घर में जन्म लेना गुनाह है। भाजपा नीतिगत मामलों में किसी भी मंच पर बहस कर ले, हम इसके लिए तैयार हैं। पूर्व की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल और हेमंत सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर भी हम बहस के लिए तैयार हैं।

    JMM will contest elections in West Bengal: Supriyo Bhattacharya
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाला सोना पर एकाधिकार की जंग में पिस रहे बाघमारावासी
    Next Article चार ट्रक फूंके, गोलीबारी में चार घायल, रिम्स रेफर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version