Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»क्रिसमस कैरोल गैदरिंग आज
    झारखंड

    क्रिसमस कैरोल गैदरिंग आज

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों में उत्साह चरम पर है। प्रभु यीशु के प्यार और सेवा का संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड किरिस्टन काउंसिल के द्वारा शुक्रवार 10 दिसंबर को क्रिसमस कैरोल गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को रांची के गोस्नर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी में झारखंड क्रिस्टन काउंसिल के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वहीं काउंसिल के बिशप डेनियल पोंडराज ने कहा कि सभी धर्मों को साथ लेके प्रभु यीशु के आगमन की खुशी मनाई जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान हममें से कई लोगों ने अपने अजीज परिजनों को खोया है। क्रिसमस कैरोल गैदरिंग से पहले अपने उन परिजनों को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बिशप डेनियल पोंडराज ने कहा कि कैरोल गैदरिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, महिला विकास मंत्री जोबा मांझी, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी, मथुरा महतो, भूषण बाड़ा, संजीव सरदार, बंधु तिर्की, रामदास सोरेन, राजेश कच्छप, अंबा प्रसाद, समीर मोहंती, बैजनाथ राम, भूषण तिर्की सहित कई अन्य को संस्कृति कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बिशप डेनियल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के सभी चर्चो के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके माध्यम से मसीही समाज को एकजुट करने का प्रयास भी होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मसीही समाज के बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य इनाम भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में 40 वर्षों से जेल में बंद फुच्चा मोहली को झारखंड वापस लाने वाले सामाजिक संगठन के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण लोकप्रिय विश्व विख्यात सिंगार शेल्डन बांगेड़ा होंगे। कैरोल गैदरिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने गायन से लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर जमादार मोहली, सुरेश सांगा, जोसेफ, सागर रविदास, सहदेव हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।

    crimas jharkhand news ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौजूदा राज्य सरकार में अपराधियों का बोलबाला, भाजपा कार्यकतार्ओं पर टारगेट कर हो रहा हमला: दीपक प्रकाश
    Next Article राज्य के दो अस्पतालों में कोरोना वैरिएंट का पता लगाने वाली मशीन जल्द लगेगी: बन्ना गुप्ता
    azad sipahi

      Related Posts

      सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव

      October 31, 2025

      पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार : सांसद

      October 31, 2025

      किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख

      October 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव
      • एनडीए लुटेरों का गठबंधन: कांग्रेस
      • बिहार विस चुनाव : आपातकाल की आग से निकली भाजपा अब बिहार में बनी सियासत की धुरी
      • सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव
      • पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार : सांसद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version