Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में जुटा एटीएस
    Breaking News

    झारखंड में अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में जुटा एटीएस

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) जुटा हुआ है। राज्य में नक्सलियों और अपराधियों को हथियार तथा गोली की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार एटीएस कार्रवाई कर रहा है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कारतूस नक्सलियों-अपराधियों तक पहुंचने की सूचना पर झारखंड एटीएस ने देश के पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी की थी। इस तस्करी में अब तक नौ आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें सीआरपीएफ के जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित कैंप का भगोड़ा जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, बीएसएफ के पंजाब के फिरोजपुर स्थित 116 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका जवान अरुण कुमार, इसी कैंप का कोत प्रभारी पद्मपुर सरायकेला-खरसांवा का निवासी हवलदार कार्तिक बेहरा, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खखनार, पचौरी निवासी कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवल सिंह चौहान, हिरला गुमान सिंह ओचवारे, बिहार के पटना सलीमपुर निवासी ऋषि कुमार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सिमरी गांव निवासी पंकज कुमार सिंह और भोजपुर जिले के कारथ तरारी गांव निवासी कामेंद्र सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर एटीएस की टीम लगातार कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।

    हथियार सप्लायरों के खिलाफ कब-कब हुई कार्रवाई
    -25 नवम्बर 2021 को एटीएस ने झारखंड में नक्सलियों और अपराधियों को हथियार तथा गोली की सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच अपराधी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधियों में बीएसएफ के कांस्टेबल कार्तिक बेहरा, बीएसएफ के रिटायर हवलदार अरुण कुमार सिंह, कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवल सिंह चौहान और हिरला गुमान सिंह ओचवारे शामिल थे। इनके पास से पुलिस ने 14 पिस्टल, 21 मैगजीन, 9,213 राउंड गोली, खाली खोखा, डेटोनेटर, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया था।

    -16 नवम्बर 2021 एटीएस ने नक्सली और विभिन्न आपराधिक गिरोहों को हथियार तथा कारतूस उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सप्लायर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हथियार सप्लायरों में सीआरपीएफ 182 बटालियन का आरक्षी अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, ऋषि कुमार और पंकज कुमार सिंह शामिल थे। इनके पास से 5.56 एमएम का 450 चक्र गोली बरामद किया गया था। तीनों की गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ के सहयोग से की गई थी। अभी तक के पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि तीनों अपराधियों के द्वारा भाकपा माओवादी संगठन को भारी मात्रा में एके 47 और इंसास राइफल का कारतूस उपलब्ध कराया गया है। इनके द्वारा अमन साहू गिरोह सहित विभिन्न आपराधिक गिरोह को भी हथियार और कारतूस मुहैया कराया गया है।

    -18 नवम्बर 2021 को एटीएस ने पश्चिम बंगाल के चिरकुंडा के रहने वाले हथियार सप्लायर कामेंद्र सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया था । कामेंद्र मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है। इसके पास से एटीएस ने दो पिस्टल, 14 कारतूस, तीन मैगजीन और एक बुलेट बरामद किया था।

    क्या कहते हैं आईजी अभियान
    झारखंड पुलिस के आईजी अभियान ,पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि राज्य में उग्रवादी और आपराधिक संगठनों को हथियार तथा गोली उपलब्ध कराने वाले सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने एवं इस कार्य में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा ने एटीएस को निर्देश दिया था। इसके बाद एटीएस के द्वारा इस नेटवर्क के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एटीएस ने झारखंड , बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब ,महाराष्ट्र राज्य में सघन छापेमारी की। इस दौरान नौ हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब भी एटीएस काम कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री शनिवार को उप्र का करेंगे दौरा, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे लोकार्पण
    Next Article सीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को दी गयी अंतिम विदाई
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version