रांची। कांके अंचल के हल्का कर्मचारी जयवीर भगत के साथ कांग्रेस नेताओं ने मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नेता और पूर्व मुखिया सोमरा उरांव एवं कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एनुल हक अंसारी ने मारपीट की है। मारपीट के दौरान जयवीर भगत को हल्की चोट लगी है। पूरी घटना की जानकारी उन्होंने अंचल अधिकारी को लिखित रूप से दे दी है। घटना की जानकारी कांके पुलिस को दी गयी है।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
घटना के बारे में अंचल अधिकारी दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। हल्का कर्मचारी के साथ मारपीट करनेवाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version