रांची | सारे राह मोहल्ले की एक विवाहिता के साथ छेड़खानी करने पर उसके पति और भाई को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पीड़िता के पति और भाई को टांगी और तलवार से मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स को छू-कर धमकी दी। साथ ही कान के झूमके और नोजपिन छीनकर ले गए। मामला रांची के सदर थाना छेत्र के बड़ागाईं की है। घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है। इसे लेकर शहनाज बेगम ने सदर थाना में 5 नामजद (चार भाई और एक पिता) लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि ये सभी लोग हमेशा इनके परिवार वालों को डराते धमकाते रहते हैं।

प्राथमिकी में शहनाज बेगम ने बताया कि रविवार को वो अपने मायके से अपने घर लौट रही थी। लौटने के क्रम में शाम करीब 6.30 बजे नईम अंसारी, अकील अंसारी, शकील अंसारी, नसीम अंसारी और इन चारों के पिता अमाल अंसारी ने गंदी गली देकर रास्ते  में रोका। साथ ही प्राइवेट पार्ट्स में गलत तरीके से हाथ डालने लगा। शोर मचाने पर हल्ला सुन पीड़िता के पति आरिफ अंसारी और बड़े भाई हदीस अंसारी बचाने आए। विरोध करने पर नईम अंसारी ने छुपाकर रखे टांगी से पीड़िता के पति आरिफ अंसारी पर पीछे से हमला कर दिया। फिर अकील अंसारी और शकील अंसारी तलवार और लोहे की रोड से पीड़िता के बड़े भाई हदीस अंसारी को मरने लगे और मुर्शीद अंसारी ललकार कर कहने लगा की मारो सालो को, जान से मार दो। पीड़िता के हमलोग का क्या कसूर है कहने पर आरोपियों ने उसे पटक दिया और गलत जगह पर हाथ रखकर बोलने लगे कि तुम यहां से भाग जाओ नहीं तो सभी परिवार वालों को जान से मार देंगे। उसी क्रम में पीड़िता के नाक और झुमका छिन कर ले गए। पीड़िता ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि ये लोग अक्सर हमारे परिवार वालों को डराते-धमकाते रहते है जिसके कारण वो भयभीत रहते हैं। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगई है। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कारवाई की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version