- प्रधान सचिव ने सभी डीसी को दिया निर्देश
रांची। हेमंत सरकार ने झारखंड के आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए 4.14 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। इसको लेकर प्रधान सचिव ने गढ़वा, साहिबगंज, चतरा और खूंटी जिले को छोड़ कर बाकी अन्य जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। प्रधान सचिव ने पत्र में लिखा है कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में अपना योगदान देने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को पेंशन के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 4.14 करोड़ रुपया आवंटित किये जाते हैं।
जानें किस जिले को कितने रुपये आवंटित हुए
जिला रुपया
धनबाद 37.68लाख
जमशेदपुर 82 लाख
देवघर 4.50 लाख
बोकारो 22.90 लाख
गोड्डा 15.42 लाख
गिरिडीह 26.62 लाख
गुमला 8.70 हजार
दुमका 56 लाख
हजारीबाग 26 लाख
जामताड़ा 11.50 लाख
कोडरमा 25 लाख
लातेहार 2 लाख
पाकुड़ 03 लाख
पलामू 1.56 लाख
रामगढ़ 19 लाख
रांची 14.50 लाख
सरायकेला 18.40 लाख
चाईबासा 07 लाख
लोहरदगा 28.24 लाख
सिमडेगा 4.50 लाख
कुल 04.14 करोड़