Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें: अलखनाथ पांडेय
    झारखंड

    वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें: अलखनाथ पांडेय

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। शनिवार को आरकेवीएस सिक्षण संस्थान में बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान की शुरूआत संस्थान के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा के नियम तथा सावधानियां के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नशा और शराब पीकर वाहन न चलाये, उचित दूरी बनाकर वाहन चलाने, वाहन की गति को नियंत्रित रखने और तेज गति से वाहन को न चलाने और सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
    उन्होंने लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी नहीं देना और चलाने पर प्रतिबंध की बात पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही।
    यह जागरूकता अभियान कॉलेज परिसर से मंझिआंव मोड तक किया गया। प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा अनुशासित तरीके से मंझिआंव मोड पर बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल सवार तथा बिना बिना सीट बेल्ट के चार पहिए वाहन पर बैठे लोगों को रोक कर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी और एक गुलाब का फूल देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रदीप पांडेय तथा सभी प्राध्यापक राजेंद्र चौबे, रितेश जायसवाल, सतीश तिवारी,आनंद मिश्रा, प्रवीण दुबे, रंजना दुबे और अन्य सभी लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्र खेल को करियर के रूप में भी अपना सकते हैं : डीडीसी
    Next Article रंका में झामुमो छोड़ कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version