Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड पॉलिसी मेकर की भूमिका निभाएगा : अमित शाह
    राज्य

    उत्तराखंड पॉलिसी मेकर की भूमिका निभाएगा : अमित शाह

    adminBy adminDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड पॉलिसी मेकर की भूमिका निभाएगा। यहां आईटी, पर्यटन और आयुष के क्षेत्र में ढ़ेर सारी संभावनाएं हैं। पूरे देश की जिम्मेदारी है कि छोटे राज्यों का प्रयोग सफल बनाने के लिए आगे आएं।

    वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड डेस्टिनेशन का यह समापन नहीं है बल्कि शुरुआत है। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढाई लाख करोड़ के लक्ष्य को रखा था, उस समय भी आश्चर्य किया रहा था, लेकिन आज साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू होना मायने रखता है। यह उत्तराखंड ही नहीं देश के लिए खुशी का विषय है।

    अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए 41 श्रमिकों के सफल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के चेहरे की अद्भुत शांति और उनका कार्य नेतृत्व की क्षमता राज्य के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि अटल ने उत्तराखंड को बनाया और मोदी उसे संवारने का कार्य कर रहे हैं। आज उत्तराखंड विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक दशक में भारत के विकास से दुनिया चकाचौंध है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र में अग्रणी होगा।

    उन्होंने कहा कि 2014 से 2023 तक भारत ने तेजी से विकास में छलांग लगाई है। 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने जी 20 के आयोजन को देखा है। देश के 60 स्थानों पर विदेशी मेहमानों को पहुंचाया गया। दिल्ली डिक्लेरेशन को दशकों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने साढ़े 13 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से निकाला है। 2014 में 04 स्टार्टअप थे। अब 110 स्टार्टअप हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, जनकल्याण नीतियाें के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। अटल ने छोटे राज्यों में विकास की गति देने का काम किया। भाजपा और धामी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा प्रगति उत्तराखंड में हुई है। सीमा पर खाली गांव और पलायन रोकने के लिए धामी बेहतर कार्य कर रहे हैं।

    भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुकूल है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां विकास जमीन पर उतर रहा है। मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं दिया जाएगा। उत्तराखंड के अंदर सरकार ने पारदर्शी माहौल देने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिन्दू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर झारखंड से दिल्ली तक अजय दास करेंगे पद यात्रा
    Next Article दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
    admin

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version