टाटीझरिया। भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़कागांव विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की नीति लगातार चल रही है। जिसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछले दिनों प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर बनाये गये चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। उक्त चारदीवारी बड़कागांव विधायक का था। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने इस प्रकार के कारगुजारियां के लिए प्रसिद्ध हैं। कहा कि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का कार्यकाल बिलकुल स्वच्छ है। ये किसी प्रकार के भ्रष्टाचार से कोसो दूर हैं, लगातार राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार पर आवाज उठाते रहें हैं। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश पाठक, कैलासपति सिंह और रोहित पटेल शामिल थे।