पटना। प्रदेश में मौसम ने अब अपनी करवट बदल दी है। इसी बीच पछुआ हवा ने तापमान के मीटर को लुढ़का दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। गया-औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है।

पछुआ हवा ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी कनकनी बढ़ा दी है। बुधवार के के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो बिहार का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा बिहार के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिला है।

बिहार का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के औरंगाबाद-गया जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस वहीं औसत न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर का पहला हफ्ता 18 वर्षों में सबसे गर्म रहा। दिसम्बर को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह दिसम्बर में तापमान का नया रिकॉर्ड है। मौसमविद इसे अल-नीना के प्रभाव के रूप में देख रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version