Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपत्नीक भगवान शनिदेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की
    देश

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपत्नीक भगवान शनिदेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की

    adminBy adminDecember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सिंधिया महल के राजगुरू ने कराई पूजा, केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने ऐतिहासिक शनि मंदिर की जानकारी दी

    मुरैना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को ऐंती पर्वत स्थित ऐतिहासिक शनि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर सपत्नीक भगवान शनिदेव का पूर्णाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने त्रेतायुगीन शनि मंदिर परिसर में निर्मित हनुमान जी मंदिर सहित सभी मंदिरों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि, शांति की कामना की।

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा शनिवार सुबह सपत्नीक मुरैना के ऐंती पर्वत पर स्थित शनिधाम पहुंचे। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तथा ग्वालियर की महारानी एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल भी उनके साथ थे।

    ग्वालियर से सडक़ मार्ग द्वारा शनिधाम पहुंचे भाजपा अध्यक्ष की मंदिर के मुख्य द्वार पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अगवानी की। मुरैना भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने भगवान शनिदेव की महिमा एवं परिसर के विषय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना सिंधिया राजमहल के राजगुरू पंडित चन्द्रकांत शैन्डे द्वारा पूर्ण विधि-विधान से कराई गई। सिंधिया महल से ही पूजा की पूर्ण सामग्री एवं व्यवस्था की गई। नड्डा ने सपत्नीक छायादान भी किया।

    गौरतलब है कि जेपी नड्डा शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां से उन्होंने देर शाम दतिया पहुंचकर मां पीताम्बरा पीठ में दर्शन किए और रात्रि में ग्वालियर के ऊषा किरण पैलेस होटल में विश्राम किया। इसके बाद वे शनिवार सुबह ऐंति पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ग्वालियर एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने की प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
    Next Article गाजा पट्टी में गरज रहे टैंक, इजराइल-हमास के बीच भीषण लड़ाई
    admin

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version