Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अंतर्कलह छिपाने के लिए भ्रामक बातें फैला रही भाजपा: श्रवण कुमार
    बिहार

    अंतर्कलह छिपाने के लिए भ्रामक बातें फैला रही भाजपा: श्रवण कुमार

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना । ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू का दायरा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए भाजपा के लोग बेचैन हैं। जदयू कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा अपना अंतर्कलह छिपाने के लिए दुष्प्रचार फैला रही है।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो भी करते हैं बिहार के हित में करते हैं। भाजपा की तरह जुमलेबाजी करना हमारी सरकार का काम नहीं है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जदयू हर तरह की स्थिति के लिए तैयार है। भाजपा मुक्त भारत बनाने के अभियान में हम मजबूती से जुटे हुए हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

    मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नए साल को लेकर हमारा विभाग पूरी तरह से सतर्क है। खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक मुस्तैदी है। सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। जीतन राम मांझी के बयान पर सुनील कुमार ने कहा कि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। जब शराबबंदी कानून लागू हुआ था तब जीतन राम मांझी सदन में इसके पक्ष में वोट दिए थे।

    जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल लघु एवं जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। हमारी पार्टी में टूट को लेकर खबर पूरी तरह से भ्रामक और अफवाह है। यह सब विरोधियों की राजनीतिक साजिश है। बिहार की जनता के साथ-साथ जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है एवं हम सभी भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। जयंत राज ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। इसलिए वह बेचैन हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी अस्पताल में भर्ती, फेफड़े में हुआ इंफेक्शन
    Next Article शहीद चंदन की तस्वीर फाड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025

      रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

      May 19, 2025

      बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version