Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»सेंचुरियन टेस्ट : भारत की पहली पारी 245 रनों पर सिमटी, केएल राहुल का शतक
    क्रिकेट

    सेंचुरियन टेस्ट : भारत की पहली पारी 245 रनों पर सिमटी, केएल राहुल का शतक

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 27, 2023Updated:December 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सेंचुरियन । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 245 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल के अलावा विराट कोहली ने 38, श्रेयस अय्यर ने 31 और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।

    मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 24 रन पर भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (05), शुभमन गिल (02) और यशस्वी जायसवाल (17) के विकेट खो दिये।

    यहां से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। 92 रन के कुल स्कोर पर अय्यर 31 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए। 107 के कुल स्कोर पर कोहली भी 38 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने।

    रविचंद्रन अश्विन कुछ खास नहीं कर सके और 121 के कुल स्कोर पर 8 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए। यहां से राहुल ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 164 के कुल स्कोर पर शार्दुल रबाडा के पांचवें शिकार बने। शार्दुल ने 24 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर मार्को यान्सन का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने मोहम्मद सिराज के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। सिराज 238 के कुल स्कोर पर गेराल्ड कोएट्जी का शिकार बने। सिराज ने 5 रन बनाए।

    राहुल ने इसके बाद कोएट्जी की गेंद पर छक्का लगाकर अपने करियर का आठवां शतक और सेंचुरियन में दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह सेंचुरियन में दो शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज बने। हालांकि शतक लगाने के बाद मार्को यान्सन ने उन्हें बोल्ड कर भारतीय पारी का अंत किया। राहुल ने 137 गेंदों पर 14 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 101 रन बनाए।

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने 5, नान्द्रे बर्गर ने 3, मार्को यान्सन और गेराल्ड कोएट्जी ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय स्तर एवं आल इंडिया जोनल कराते के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
    Next Article बॉक्सिंग डे टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 194 रन पर खोए 6 विकेट
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट

      May 15, 2025

      विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी

      May 13, 2025

      आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version