रांची। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली में होनेवाली झांकी के लिए झारखंड को भी न्योता मिला है। इसके लिए केंद्र सरकार ने झारखंड को सूचना दी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड के मुताबिक मंत्रालय ने दो थीम पर राज्य की झांकी का निर्माण करने को कहा है। इनमें से एक है विकसित भारत और दूसरा भारत लोकतंत्र की मातृका। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के मुताबिक इस थीम के आलोक में झारखंड के परिप्रेक्ष्य में नयी दिल्ली में राज्य की झांकी के डिजाइन और निर्माण की तैयारी की जा रही है। विभाग ने इस कार्य में लोगों से भी सहयोग मांगा है। इसके लिए 21 दिसंबर तक लोगों को अपने विचार और सुझाव देने को कहा गया है। इसके लिए विभाग के सूचना भवन के पते पर लेटर भेज कर या इ-मेल पर भी जानकारी दी जा सकती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version