Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस का मतलब करप्शन, अब इडी करे मामले की विस्तृत जांच : सीपी सिंह
    झारखंड

    कांग्रेस का मतलब करप्शन, अब इडी करे मामले की विस्तृत जांच : सीपी सिंह

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अबतक 300 करोड़ से अधिक नकद बरामत होने पर भाजपा हमलावर है। शनिवार को बिस्टुपुर तुलसी भवन में रांची के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां से पैसा मिलना कोई आश्चर्य की बात नही है। इतने अधिक मात्रा में नकद राशि बरामद किया जाना ही आश्चर्य की बात है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है जब 300 करोड़ से अधिक की नकद राशि इनकम टैक्स के द्वारा बरामद की गयी है। उन्होंने कहा लूट-खसोट का पैसे नकली गांधी परिवार के लिए रखे गए थे। जिसे दिल्ली पहुंचाने की योजना थी। इसी बीच आयकर विभाग को भनक लगने पर यह कार्रवाई की गयी। संभावना है पैसा छत्तीसगढ़ में हंग असेंबली होने पर विधायकों के ‘खरीद पॉलिटिक्स’ और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ के लिए रखा गया था। सीपी सिंह ने कहा अब यह मामला प्रवर्तन निदेशालय का बनता है। ईडी इस मामले में हस्तक्षेप कर इसकी विस्तृत जांच करें और एक-एक पैसे का हिसाब कर इसका खुलासा करें। सीपी सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट कहना है जनता से जो लूटा है, उसकी पायी-पायी लौटानी पड़ेगी। यह मोदी जी की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी भी ‘ना भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही भ्रष्टाचार सहेंगे’ की नीति पर कार्य करती है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार और लूट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित है। पीएम का संकल्प है ‘न खायेंगे, न खाने देंगे और जिन्होंने भी जनता का पैसा खाया उसको भी बाहर निकालेंगे’ सांसद विद्युत महतो ने कहा, यह भी चर्चा है कि झारखंड के लूट का पैसा उड़ीसा क्षेत्र को सुरक्षित मानकर वहीं गाड़ियों में भरकर ले जाया जाता रहा है। यह भ्रष्टाचार कोई साधारण नहीं है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। भाजपा मांग करती है भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी हो, उनकी कड़ाई से पूछताछ हो। पार्लियामेंट से सांसद को बर्खास्त कर प्रवर्तन निदेशालय इस मामले को अपने अधीन लें।

    Congress corruption CP Singh ED Investigation इडी करप्शन कांग्रेस जांच सीपी सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्लैटिनम जुबली समारोह आज
    Next Article आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी एयरपोर्ट पर आज केंद्रीयमंत्री सिंधिया रखेंगे नए टर्मिनल की आधारशिला
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version