-झारखंड में जंगलराज, अब मीडिया भी सही बात को नहीं लिख सकती
रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने पत्रकार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से धमकी भरे फोन कॉल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से झारखंड में जंगलराज कायम हो चुका है। आज झारखंड में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था को लागू करने की जिसकी जिम्मेदारी होती है, हेमन्त सरकार ने उसे वसूली में लगा दिया है। नतीजा आज झारखंड में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अपराधियों की मनोबल ऊंचा है। वे बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सरकार ने दो दिन पहले ही संताल के आदिवासी-ईमानदार जेल अधिकारी निशांत बेसरा का तबादला सिर्फ इसलिए कर दिया, क्योंकि उन्होंने जेल के अंदर कानून का राज स्थापित करने का प्रयास किया था। लेकिन जेल के अंदर रहने वाले मुख्यमंत्री के करीबी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और आनन फानन में तबादला करवा दिया। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को रांची जेल से बाहर तिहाड़ जेल भेजने की मांग की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



