Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»29 दिसंबर को पूरा हो रहा है हेमंत सरकार के चार साल, मोरहाबादी में भव्य समारोह की तैयारियां तेज
    Jharkhand Top News

    29 दिसंबर को पूरा हो रहा है हेमंत सरकार के चार साल, मोरहाबादी में भव्य समारोह की तैयारियां तेज

    adminBy adminDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता को देंगे कई सौगात

    रांची। हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के चार वर्ष 29 दिसंबर को पूरा कर रही है। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार के आला अधिकारी जुट गए हैं।

    मुख्य सचिव एल खियांग्ते के निर्देश पर कार्यक्रम की सफलता के लिए भू-राजस्व सचिव अमिताभ कौशल, महिला बाल विकास विभाग के सचिव कृपानंद झा और पीआरडी के निदेशक राजीव लोचन बक्शी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का जहां समापन होगा, वहीं अबुआ आवास योजना के लिए प्राप्त आवेदन के तहत आवास स्वीकृत किया जाएगा।

    अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य की जनता को कई सौगात देने की तैयारी की गई है। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन का जहां उद्घाटन होगा, वहीं करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, किशोरी समृद्धि योजना, फुलो झानो आशीर्वाद अभियान, सर्वजन पेंशन योजना जैसी सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरित करने की तैयारी की जा रही है।

    सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्ता पक्ष की ओर से रिपोर्ट कार्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है। सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सरकार के कामकाज को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हेमंत सरकार ने जनता को सीधे लाभ देने का काम किया है।

    प्रमुख विपक्षी दल भाजपा हेमंत सरकार के कामकाज पर आरोप पत्र लाने की तैयारी में है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा है कि विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रही है और चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भी पार्टी ने आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन, अमित शाह करेंगे पदाधिकारियों को संबोधित
    Next Article लगातार पांचवें हफ्ते देश का विदेशी मुंद्रा भंडार बढ़कर 615.971 अरब डॉलर पर
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version