Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गहलोत का भाजपा से सवाल- छह दिन में क्यों नहीं कर पाए सीएम के नाम की घोषणा
    राजनीति

    गहलोत का भाजपा से सवाल- छह दिन में क्यों नहीं कर पाए सीएम के नाम की घोषणा

    adminBy adminDecember 9, 2023Updated:December 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की पोल खुलती नजर आ रही है। छह दिन तक भाजपा नेतृत्व राजस्थान का मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाता है और भाजपा नेता कहते हैं पार्टी में अनुशासन है। गहलोत शनिवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने प्रदेश में सीएम चयन में हो रही देरी पर तंज कसते हुए कहा कि आप अब तक सीएम नहीं चुन पाए हो जबकि अगर कांग्रेस पांच-छह दिन मुख्यमंत्री का फैसला नहीं करती तो पता नहीं आप क्या-क्या चिल्लाते कि आपस में फूट है, झगड़ा है। अब आप इनको पूछो क्या है? आपके पास क्या है? आज छह दिन हो गए हैं, मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हुआ। गहलोत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई। एनआईए जांच के लिए केंद्र सरकार को मुझे लिखकर भेजना पड़ा। एनआईए जांच का लेटर मेरे साइन से गया है कि इस मर्डर की जांच एनआईए से होनी चाहिए, हमें ऑब्जेक्शन नहीं है जबकि यह काम नए मुख्यमंत्री का था। राज्यपाल ने मुझे कार्यवाहक सीएम बना रखा है,जब तक नया सीएम शपथ नहीं ले, मुझे कार्रवाई करनी पड़ती है। मैं चाहता हूं जल्दी इसका फैसला हो।

    विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार पर गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास कोई इश्यू नहीं था, इन्होंने धार्मिक तनाव बढ़ाने वाले भाषण दिए। चुनाव का ध्रुवीकरण कर दिया। राष्ट्रीयता, ध्रुवीकरण, हिंदू-मुस्लिम तो फिर आप देख सकते हो क्या होता है? वही हुआ हमने कहा था, जनता माई बाप होती है, वो जो फैसला करेगी, उसे विनम्रता से स्वीकार करेंगे।

    उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि चुनाव स्थानीय मुद्दों पर हो। भाजपा नेता हमारे पांच साल के कार्यकाल पर बात करते, उसकी कमियां बताते लेकिन चुनाव को धर्म के नाम पर ले गए। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री किसी ने भी हमारे कामकाज की चर्चा नहीं की, इसका मुझे दुख है। कन्हैयालाल मर्डर पर झूठ फैलाया गया कि केवल पांच लाख दिए गए, जबकि कन्हैयालाल के परिजनों को पचास लाख मिले थे। भाजपा ने पब्लिक में भर दिया है कि उसको बहुत कम पैसा मिला। इतनी बड़ी घटना हुई, यह नहीं कहा कि एनआईए जांच का फैसला उसी रात कर दिया था। गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल मर्डर की जांच एनआईए से करवाने का फैसला उसी रात कर लिया था। अभी तक उसकी जांच पूरी नहीं की है। हमारे पास केस होता तो हो सकता है, अब तक आरोपितों को सजा हो जाती। इन्होंने कुछ नहीं किया।

    गहलोत ने कहा कि चुनाव के दौरान इनके पास कोई मुद्दा नहीं था, केवल भड़काने का काम किया। ये लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स महकमों का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर घुस गए। वैभव गहलोत को नोटिस दे दिया, बुला लिया। ये डिस्टर्ब करना जानते हैं। पूरे देश के अंदर बहुत खतरनाक खेल चल रहा है, जनता आज नहीं तो कल जवाब देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के हर कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर उत्साह : प्रधानमंत्री
    Next Article दो वर्षों से फरार माओवादी नक्सली परवेज आलम गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version