Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश के हर कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर उत्साह : प्रधानमंत्री
    देश

    देश के हर कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर उत्साह : प्रधानमंत्री

    adminBy adminDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए। देश के हर कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर उत्साह है।

    प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि इतने कम समय में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंचे हैं और उसका स्वागत किया है, उससे जुड़ने की कोशिश की है और उसे सफल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची है। देशभर में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचने के बाद लगभग एक लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इस यात्रा के दौरान मौके पर ही 35 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं।

    मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि लोगों को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल ये सीधी सी बात नहीं समझ पाते कि झूठी घोषणाएं करके उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि गत नौ वर्षों में हाशिये पर रहे लोगों के विकास के लिए कार्य किया गया। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, ये मेरे लिए संतोष की बात है। पहले की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती थीं।

    विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्यके परिवार में बदलाव की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी है। देश की हर माता-बहन-बेटी मेरे लिए वीआईपी है। देश का हर किसान मेरे लिए वीआईपी है। देश का हर युवा मेरे लिए वीआईपी है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने कहा- देश की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि 10 वर्ष के परिवर्तनकारी सुधारों का परिणाम
    Next Article गहलोत का भाजपा से सवाल- छह दिन में क्यों नहीं कर पाए सीएम के नाम की घोषणा
    admin

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version