Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»‘जल ज्ञान यात्रा’ में स्कूली बच्चों ने सीखे बूंद-बूंद संभालने के गुर
    राज्य

    ‘जल ज्ञान यात्रा’ में स्कूली बच्चों ने सीखे बूंद-बूंद संभालने के गुर

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। जल जीवन मिशन की ओर से गुरुवार को राज्य में लखनऊ के अलावा पीलीभीत, शामली और रायबरेली में भी जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने इन यात्राओं में भाग लिया और जल जांच की उपयोगिता जानी।

    इस दौरान स्कूली बच्चों को पता चला कि परीक्षण बिना पानी में मौजूद भारी धातुओं का पता नहीं लग सकता है। बच्चों ने लखनऊ के बीकेटी की ग्राम पंचायत कुम्हरावां की पेयजल योजना पर सोलर संचालित पानी टंकी देखी। जल निगम (ग्रामीण) लैब के विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों को जल परीक्षण करके दिखाया। नुक्कड़ नाटकों का आयोजन हुआ जिसमें जल संरक्षण और हर घर जल योजना की जानकारी भी स्कूली बच्चों को मिली।

    लखनऊ में इंटौंजा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बीकेटी के 100 स्कूली बच्चों ने जल ज्ञान यात्रा में भाग लिया। सोलर से संचालित 225 किलो लीटर क्षमता की 14 मीटर ऊँची पानी टंकी की खासियत जानना उनके लिए एकदम नया अनुभव था। उन्होंने यात्रा में हर घर जल योजना के तहत गांव में पानी सप्लाई के लिए बनाई गई पेयजल योजना को नजदीक से पहली बार देखा। यहां बना पम्प हाउस कैसे कार्य करता है उसकी जानकारी प्राप्त की। उसमें लगे पैनल्स का क्या कार्य है जैसे कई सवाल भी किये, जिसके जवाब प्लांट पर मौजूद जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों ने उनको दिये। जल से संबंधित जानकारी लेने की उत्सुकता उनमें देखते ही बनी।

    गोमती नदी के उदगम स्थल कहे जाने वाले पीलीभीत में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा का शुभारम्भ किया। स्कूली बच्चों ने ‘जल ही जीवन है’ के नारे लगाए। उनको सबसे पहले जल निगम (ग्रामीण) प्रयोगशाला ले जाया गया। जहां उनको जल गुणवत्ता जांच करके दिखाई गई। रूपपुर कमालू पाइप पेयजल योजना का भ्रमण कराने के साथ उनको गांव-गांव में दी जा रही पानी सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई गई।

    रायबरेली में जल ज्ञान यात्रा को जल निगम कार्यालय से जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता एस. रहमान ने हरी झण्डी दिखाई। उनको सबसे पहले प्रयोगशाला ले जाया गया और वहां जल गुणवत्ता का परीक्षण करके दिखाया गया। इसके बाद उनको रायपुर मेहरी योजना का भ्रमण कराया गया। यहां रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी बच्चों को जल की उपयोगिता बताई। उनको नुक्क्ड़ नाटक दिखाया गया और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

    शामली में यात्रा का शुभारंभ जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्कूली बच्चों को जल निगम प्रयोगशाला में जल जांच भी करके दिखाई गई। स्कूली बच्चों को जल निगम (ग्रामीण) प्रयोगशाला ले जाया गया। उनको जलालपुर ग्राम पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। यहां बनी पानी टंकी, पम्प हाउस आदि दिखाया गया। उसकी उपयोगिता और खासियत बताई गई। गांव-गांव में दी जा रही पानी सप्लाई की प्रक्रिया दिखाने के साथ हर घर जल योजना की जानकारी दी गई। जल जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण की महत्ता बताई गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलआईसी का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये के करीब
    Next Article धमतरी : जिले में उत्साह के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
    admin

      Related Posts

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version