Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इजराइल ने गाजा में हमास के 450 ठिकाने पर किया हमला, अब तक 17 हजार से अधिक की मौत
    विदेश

    इजराइल ने गाजा में हमास के 450 ठिकाने पर किया हमला, अब तक 17 हजार से अधिक की मौत

    adminBy adminDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा। इजराइल ने शुक्रवार को गाजा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इजराइली रक्षा बल (आइडीएफ) ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में हमास आतंकियों के 450 ठिकानों को तबाह कर दिया है। गाजा पर एक साथ इतने हमले भारी संख्या में फलस्तीनी नागरिकों की मौत के बाद अमेरिका भी चिंतित हो उठा है।

    हमास ने कहा कि इजराइली सेना के साथ उत्तर में गाजा शहर के शेजाइया जिले में और दक्षिण में खान यूनिस में सबसे तीव्र झड़पें हो रही थीं। इस दौरान इजराइली सैनिक दूसरे सबसे बड़े शहर एन्क्लेव के केंद्र में पहुंच गए। इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा में जमीन, समुद्र और हवा से 450 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है, जो पिछले सप्ताह संघर्ष विराम के बाद से सबसे बड़ा हमला है। इजराइल-हमास में चल रहे भीषण युद्ध के चलते गाजा के अधिकांश लोग अब विस्थापित हो गए हैं और किसी भी तरह की सहायता वहां नहीं पहुंच रही है। अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है और भोजन खत्म हो गया है।

    विस्थापितों की मदद कर रही संयुक्त राष्ट्र की मुख्य एजेंसी ने कहा कि समाज पूरी तरह से पतन के कगार पर है। इजराइल ने पहले कहा था कि उसके सैनिकों ने पिछले महीने अपने कार्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है, उन्होंने इस सप्ताह नया हमला शुरू किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले में 350 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। इसके साथ ही गाजा में गत दो महीने के इजराइली अभियान में मरने वालों की संख्या 17,170 से अधिक हो गई, जबकि हजारों लोग लापता हैं और माना जाता है कि वे मलबे में दबे हुए हैं।

    फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को इजरायल के हमले से वेस्ट बैंक के तुबास में छह फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। हमला दक्षिणी तुबास के अल-फरा शरणार्थी शिविर पर किया गया। वहीं, पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संघ ने दावा किया कि इजराइल युद्ध में अब तक 68 पत्रकार मारे गए है। इजराइली सेना के भीषण हमले से खान यूनिस और उत्तरी गाजा तबाह हो रहा है। शुक्रवार की सुबह दक्षिण में खान यूनिस, केंद्र में नुसीरात शिविर और उत्तर में गाजा शहर में एक साथ कई हमले की सूचना मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो युवकों ने एक युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
    Next Article अमेरिकी अभिनेता रयान ओ’नील का 82 वर्ष की आयु में निधन
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा

      May 28, 2025

      नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी

      May 28, 2025

      न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version