प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2023 का अंतिम दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को समर्पित किया। पांच राज्यों के चुनाव में दशहरा ,दीपावली त्योहार भी घर से बाहर मनाया। उसके सकारात्मक परिणाम आए। कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने कहा कि 2023 में सेवा, संगठन और आंदोलनात्मक कार्यक्रम हुए। विधानसभा स्तर पर संकल्प यात्रा बरसात में भी ऐतिहासिक सफल हुई।

उन्होंने कहा कि 2024 का वर्ष हमें विजय वर्ष बनाना है। राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है। आज घर घर मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची है। घर-घर भाजपा पहुंची है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version