Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सीजन ब्रेक से पहले जीत की राह पर लौटना चाहेंगे मुंबई सिटी और चेन्नइयन एफसी
    स्पोर्ट्स

    सीजन ब्रेक से पहले जीत की राह पर लौटना चाहेंगे मुंबई सिटी और चेन्नइयन एफसी

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । मुंबई सिटी एफसी और चेन्नइयन एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 में अपने अभियान का पहला हाफ पूरा कर लेंगे, जब ये दोनों टीमें जीत की राह तलाशते हुए मुंबई फुटबॉल एरेना (एमएफए) में पहुंचेंगी और आज रात एक-दूसरे से भिड़ेंगी। क्योंकि ये दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में हार के बाद इस मैच में उतरेंगी। आइलैंडर्स को कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स एफसी के हाथों 2-0 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मरीना मचान्स को पिछले हफ्ते नई दिल्ली में पंजाब एफसी के हाथों 1-0 की हार मिली थी।

    यह मुंबई सिटी एफसी की इस आईएसएल सीजन में पहली हार थी। उसके पिछले चार मुकाबलों में दो गोलरहित ड्रा और केरला ब्लास्टर्स एफसी से हार से पता चलता है कि आइलैंडर्स में सुधार की काफी गुंजाइश है। लिहाजा, चेक हेड कोच पीटर क्रैटकी 2023 का शानदार समापन करने के लिए उत्सुक होंगे, लेकिन इसका मतलब चेन्नइयन एफसी पर काबू पाना होगा।

    ओवेन कॉयल का सीएफसी के साथ अब तक का परिणाम मिश्रित रहा है। कॉयल बार-बार कहते रहे हैं कि वह इस समय दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य पर विचार कर रहे हैं। अपना अभियान शीर्ष-छह में समाप्त करना उनका सामूहिक उद्देश्य है और फिर कोयल और उनके शानदार खेल-प्रबंधन कौशल के दमपर लीग में जितना संभव हो उतना आगे तक जाना है। मुंबई सिटी एफसी पर उसी के घर में जीत उनकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देगी।

    मुंबई सिटी एफसी के चेक हेड कोच पीटर क्रैटकी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने (पिछला मैच) समीक्षा की। बहुत सारी सकारात्मक चीजें थीं लेकिन ऐसी चीजें भी थीं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने उन पर ध्यान दिया, उन पर काम किया। हम अपनी प्रक्रियाओं पर कायम हैं। समूह के लिए यह समझना एक अच्छा अनुभव है कि हमें हराया भी जा सकता है। लेकिन, हमें आगे बढ़ते रहने की जरूरत है।”
    चेन्नइयन एफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने कहा, “जब भी आप किसी भी प्रतिद्वंद्वी से खेलते हैं, तो आप मुंबई के लिए गैरमौजूद खिलाड़ियों के बारे में उल्लेख करते हैं, हमारे ज्यादा खिलाड़ी चोट के कारण अनुपस्थित हैं, जिनकी चर्चा नहीं होती है। फुटबॉल में ऐसा होता है। जो भी कुछ उपलब्ध होता हैं, हमें उनके साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक आईएसएल में 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 9 और चेन्नइयन ने 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदाता सूची के प्रकाशन की अंतिम तिथि 22 जनवरी तक बढ़ी
    Next Article जन कल्याण और भारत के लोगों की उन्नति है कांग्रेस का उद्देश्य: खड़गे
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version