खलारी। बिहार के सासाराम से छेका कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे खलारी के दो युवकों की डोभी जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दोनों युवक शुक्रवार की रात बलेनो कर से खलारी लौट रहे थे। इसी दौरान डोभी बाराचट्टी के पास कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मृतक दोनों युवक सुनील मंडल और शुभम गुप्ता मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजार टांड रहने वाले थे। दोनों युवक कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार सुनील मंडल का भतीजा का छेका कार्यक्रम शुक्रवार को सासाराम में था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुनील मंडल और शुभम गुप्ता दोनों बलेनो कार से सासाराम गये थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों रात में ही खलारी लौट रहे थे। रात्रि लगभग 12 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई। कार सुनील मंडल की थी और बताया जाता है कि घटना के समय भी सुनील मंडल ही कार चला रहा था। इस घटना की सूचना रात्रि में ही परिजनों को मिल गयी ,जिसके बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा दोनों शव का अन्तपरीक्षण करने के बाद सुनील मंडल के शव को सासाराम उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। जबकि शुभम गुप्ता का शव खलारी लाया गया। इस घटना के बाद से मृतक शुभम गुप्ता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना को लेकर ट्रक आॅनर एसोशिएशन ने शोक व्यक्त किया है।
खलारी के दो युवकों की बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत
Previous Articleबरवाडीह शिविर में1741आवेदन मिले
Next Article कोल कैपिटल बना क्राइम कैपिटल : बाबूलाल